फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Record 185 mm of rain in Kosli, houses fell in Tumna and Bhadangi

कोसली में रिकॉर्ड 185 एमएम बारिश, टूमना और भडंगी में मकान गिरे

Mon, 19 Jul 2021 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Record 185 mm of rain in Kosli, houses fell in Tumna and Bhadangi
जलनिकासी के लिए प्रबंधों का जायजा लेते एसडीएम होशियार सिंह। - फोटो : Rewari
कोसली। दो दिन से हो रही बारिश ने जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई है। वहीं कोसली कस्बे में चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। इसके साथ लोगों को यह आशंका है कि और बारिश होती है तो परेशानी बढे़गी।
विज्ञापन

सरकारी आंकड़ों के अनुसार अब तक जिलेभर में सबसे अधिक 185 एमएम बारिश के कारण गांव भडंगी, टूमना में दो गरीब परिवारों के मकान गिर गए हैं। प्रशासन की लापरवाही शहर व आसपास की कॉलोनियों में साफ दिखाई दे रही है। सीवर ओवरफ्लो हो गए हैं और चारों तरफ पानी व कीचड़ हो गया है। शिव कालोनी, नई बस्ती, सैनिक कालोनी वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सर्विस रोड पर बारिश का पानी चार-चार फीट जमा होने से नाहड़ रोड पर बसे लोगों का शहर से संपर्क टूट गया है। दूसरी ओर बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। खेतों में खड़ी बाजरे, ग्वार और कपास की फसलों में बारिश के बाद नई जान आ गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन और बारिश होने की उम्मीद है। अगर इन दो दिनों में अच्छी बारिश होती है तो किसान के लिए सोने पर सुहागा होगा।
विज्ञापन

टूटी सड़कों ने बढ़ाई परेशानी:
पिछले दिनों हुई बारिश के कारण शहर के आसपास की सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। शहर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले सालावास रोड पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। ऐसे में दो दिन से रुक-रुककर हो रही तेज बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया है। इस कारण वाहन फंसने के कारण कई जगह जाम लग गया। टूटी सड़कों के कारण दुर्घटनाओं का भी अंदेशा बना रहा। शहर के सालावास रोड, कोसली रोड, नाहर रोड व नठेड़ा रोड पर भरे पानी से वाहन चालकों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं माने गए प्रशासन के आदेश:
हालांकि एक माह पहले ही जिला प्रशासन व उपमंडल प्रशासन ने शहर में सीवर व नालों की सफाई के निर्देश दिए थे। लेकिन प्रशासन के निर्देशों को धता बताते हुए अभी तक नालों की सफाई नहीं हुई। जिस कारण नाले और सीवर ओवरफ्लो हो रहे हैं।

एसडीएम ने टूमना और भडंगी में लिया जायजा
उपमंडल के गांव टूमना में बारिश के पानी की निकासी को लेकर एसडीएम होशियार सिंह ने सोमवार की शाम गांव का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होेंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। गौरतलब है कि पिछले दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के चलते गांव ग्राम टूमना में प्रशासन को घरों में पानी घुसने की सूचना मिली। जिसके चलते एसडीएम होशियार सिंह अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और जलभराव क्षेत्र का जायजा लिया। इतना ही नहीं जेसीबी की मदद से पानी को आबादी में घुसने से रोका गया। उन्होंने कहा कि गांव टूमना में जेसीबी की मदद से मिट्टी डलवाकर पानी निकासी की व्यवस्था की गई है, ताकि पानी भराव की समस्या दोबारा उत्पन्न न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed