फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Ravindra made coordinator of Sarva Seva Abhiyan Committee

Rewari News: रविंद्र को बनाया सर्व सेवा अभियान कमेटी का संयोजक

Tue, 19 Nov 2024 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 19 Nov 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Ravindra made coordinator of Sarva Seva Abhiyan Committee
फोटो : 08रेवाड़ी। नेताजी सुभाषचंद्र बोस पार्क में बैठक संबोधित करते हुए। स्रोत : संस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। गांव फिदेड़ी निवासी गो-रक्षक सोनू सरपंच को न्याय दिलाने के लिए बैठक नेताजी सुभाषचंद्र बोस पार्क में दलीप शास्त्री की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान रविंद्र आशावादी मूसेपुरिया को जिला ऊं सर्व सेवा अभियान कमेटी का संयोजक बनाया गया।
बैठक में सामाजिक, धार्मिक, संस्थाओं, गो-सेवकों, गोशालाओं, हिंदू युवा वाहिनी, राष्ट्र सेवा, बजरंग दल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी मौजूद रहे। उपस्थित जनों ने सोनू यादव के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने पर बल दिया। बताया गया कि गोचर भूमि को खाली करवाया जाएगा। गोवशों को पोष्टिक आहार खिलाने, जरूरत के अनुसार गोशाला खुलवाने, गोहत्या बंद करवाने एवं गांवों व शहर के वार्डों में गोशाला सहयोग कमेटियों का गठन किया जाएगा। रविंद्र आशावादी मूसेपुरिया को जिला ऊं सर्व सेवा अभियान कमेटी का संयोजक बनाया गया है।
विज्ञापन

कमेटी में दलीप शास्त्री जिला सेवा प्रकोष्ठ, दयाराम आर्य योगाचार्य प्रभारी रेवाड़ी, साध्वी उषा यति, अभय सिंह नंबरदार, प्रदीप डागर पंतजलि राज्य युवा प्रभारी हरियाणा, थानेदार वेदप्रकाश गोक्रांति गोशाला रेवाड़ी, श्याम सुंदर हिंदू युवा वाहिनी, हेड मास्टर जितेंद्र राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, अमित पूर्व पार्षद, राजकुमार विश्व हिंदू परिषद, दिनेश कपूर हमारा परिवार, मनोज सरपंच ,रूबी यादव राजकुमार पूर्व चैयरमैन ब्लॉक समिति जाटूसाना, रोहित प्रधान नंदू गोशाला धारुहेड़ा, मास्टर सतबीर सिंह,नवल सिंह, लखपत सिंह को सदस्य बनाया गया है। संयोजक आशावादी ने बताया कि जिले की सभी सामाजिक, धार्मिक, राष्ट्र सेवा, गौशालाओं, गौ रक्षा दल, आदि संस्थाएं इसके सदस्य होंगे। जन जागरण अभियान चलाकर संस्था का विस्तार किया जाएगा। बैठक में जसवंत कुमार आर्य, हरि सिंह प्रधान नखडोला, अमन, शिव कुमार, गोविंद, अभय सिंह, राजेंद्र आर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed