{"_id":"6a14b4d867488d972c0212ee","slug":"ration-dealer-accused-of-fraud-villagers-submitted-memorandum-to-sdm-rewari-news-c-198-1-rew1001-239094-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: राशन डीलर पर फर्जीवाड़े का आरोप, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: राशन डीलर पर फर्जीवाड़े का आरोप, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
भिवाड़ी। ग्वालदा गांव में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत ग्रामीणों ने राशन डीलर पर फर्जीवाड़े के आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर ग्रामीणों ने टपूकड़ा एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों का आरोप है कि 100 से अधिक उपभोक्ताओं के नाम पर दो महीने का राशन दर्ज किया गया, जबकि उन्हें केवल एक महीने का ही राशन दिया गया। आरोप है कि वितरण के दौरान बायोमेट्रिक मशीन पर दो बार अंगूठा लगवाया गया, लेकिन राशन एक बार का ही मिला। बाद में ऑनलाइन रिकॉर्ड जांचने पर उनके नाम पर दो महीने का राशन जारी दिखाया गया।
ग्रामीणों ने इसे गंभीर अनियमितता बताते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यह तकनीकी गलती नहीं बल्कि राशन की कालाबाजारी का मामला हो सकता है। साथ ही उन्होंने मांग की कि जिन उपभोक्ताओं को कम राशन मिला है, उन्हें बकाया राशन तुरंत उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन
वहीं राशन डीलर ओमप्रकाश ने कहा कि वितरण कार्य उनका बेटा देखता है और संभव है कि उससे कोई गलती हुई हो, हालांकि ग्रामीण इस जवाब से संतुष्ट नहीं हैं।
एसडीएम कृष्ण कुमार ने बताया कि ग्रामीणों से ज्ञापन प्राप्त हुआ है और मामले की जांच जिला रसद अधिकारी से करवाई जाएगी। जांच में अनियमितता मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।