{"_id":"63e81fb48ecb00293e06b604","slug":"rathi-samaj-resolved-to-end-drug-addiction-dowry-practice-and-feticide-rewari-news-c-17-1-63803-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: राठी समाज ने लिया नशा, दहेज प्रथा व भ्रूण हत्या खत्म करने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी: राठी समाज ने लिया नशा, दहेज प्रथा व भ्रूण हत्या खत्म करने का संकल्प
Sun, 12 Feb 2023 04:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 12 Feb 2023 04:37 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। नया गांव घुड़कावास में राठी खाप की राज्य स्तरीय पंचायत शनिवार को चौधरी मांगेराम राठी पनवाड़ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान नशा, दहेज प्रथा और भ्रूण कन्या हत्या खत्म करने का संकल्प लिया गया।
इस दौरान नवनियुक्त राठी खाप प्रधान धर्मबीर राठी व उपप्रधान सरपंच अमित राठी को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। दोनों नवनियुक्त प्रतिनिधियों ने राठी परिवार की मान मर्यादा व समाज की भलाई के लिए कार्य करने का आश्वासन यिा। जिसमें समाज में चल रही नशा, दहेज प्रथा व भ्रूण हत्या जैसी कुरीतियों को समाप्त करने का संकल्प लिया व समाज को एकजुट करने के बारे में चर्चा की गई। इस मौके पर रणबीर राठी खाप प्रधान परनाला बहादुरगढ़, रामफल राठी खाप प्रधान जिला रोहतक को भी पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर डॉ रोहतास, आजाद सरपंच रोझूवास महावीर, किन्हा खाप प्रधान रोहडाई, भूपेंद्र सिंह राठी, युधिष्ठिर राठी, बदलुराम, मीरसिंह, जयसिंह फौजी, रामकिशन, रोहतास बालावास जाट, सुन्दर, दिलबाग नंबरदार रोहडाई, दलबीर सिहास, भुपसिंह जाट भुडथल, समुंदर पूर्व सरपंच शेखपुर, लिलू सरपंच साबन सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।