{"_id":"5dfd051b8ebc3e87e35d47cd","slug":"rape-rewari-news-rtk5333401102","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से दुष्कर्म का प्रयास, तीनों आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से दुष्कर्म का प्रयास, तीनों आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खोल थाना क्षेत्र के सुनसान इलाके में ईंधन तलाश रही महिला को अकेले देखकर तीन लोगों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। हालांकि महिला के शोर मचाने पर थोड़ी दूरी पर मौजूद उसका पति बचाने पहुंचा। आरोपियों ने उसके साथ पिटाई की। हालांकि इसके बाद आरोपी पीड़िता का फोन लेकर रफूचक्कर हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
खोल थाना क्षेत्र निवासी एक महिला व उसका पति दोनों पास में ही खोल की पहाड़ियों पर ईंधन (लकड़ी) एकत्रित करने के लिए गई थे। दोनों लकड़ी एकत्रित कर रहे थे। इसी दौरान एक गांव निवासी बिल्ली उर्फ कुरबान, गौरव उर्फ जगतपाल व हिमांशु वहां पहुंच गए। महिला को अकेला पाकर आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। पीड़िता ने शोर मचा दिया। इसी बीच पास में ही लकड़ी एकत्रित कर रहा उसका पति पहुंच गया। यह देख आरोपियों ने महिला का सिर फोड़ दिया तथा उसके पति के साथ मारपीट करते हुए उसके मोबाइल फोन छीन लिया। आरोपियों ने पहाड़ के नीचे ही ट्रैक्टर खड़ा किया हुआ था, जिस पर सवार होकर फरार हो गए। वारदात के तुरंत बाद पीड़ित दंपती पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को देर शाम काबू कर लिया।