फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Ranji Trophy: Haryana takes 29-run lead over Tripura

रणजी ट्रॉफी : हरियाणा ने त्रिपुरा पर 29 रन की लीड ली

Sat, 25 Oct 2025 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Ranji Trophy: Haryana takes 29-run lead over Tripura
18...रोहतक के गांव लाहली ​स्थित चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी मैच में त्र
रोहतक। हरियाणा व त्रिपुरा के बीच रोहतक के चौधरी बंसीलाल स्टेडियम लाहली में शनिवार को रणजी ट्रॉफी का मैच खेला गया। हरियाणा ने निखिल कश्यप के चार व पार्थ वत्स के तीन विकेट की बदौलत त्रिपुरा को पहली पारी में 126 रन ऑलआउट कर दिया। हरियाणा ने त्रिपुरा पर 29 रन की बढ़त भी ले ली है।
विज्ञापन

हरियाणा के गेंदबाज स्वप्निल सिंह के पांच विकेट लेकर त्रिपुरा को बड़ा स्कोर से रोक दिया। जवाब में त्रिपुरा के कप्तान मणिशंकर मुरा सिंह ने दो विकेट लेकर हरियाणा काे बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक हरियाणा ने पांच विकेट के नुकसान पर 155 रन बना लिए। हरियाणा के अमन कुमार शून्य व यशवर्धन दलाल 34 रन बनाकर पर क्रीज पर डटे हुए हैं।
विज्ञापन

त्रिपुरा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। त्रिपुरा की शुरुआत अच्छी नहीं रही। महज तीन रन के स्कोर पर हरियाणा के सुमित कुमार ने त्रिपुरा का पहला विकेट झटका। 29 रन के स्कोर पर दूसरा, 44 पर तीसरा व 49 स्कोर पर चौथा विकेट गंवाने के बाद टीम संकट में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद हनुमा विहारी व स्वप्निल सिंह ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए त्रिपुरा की टीम को संभाला। उस समय ऐसा लग रहा था दोनों बल्लेबाज शानदार प्रदर्शन करते एक बड़ा स्कोर बनाएंगे लेकिन 125 रन के स्कोर पर स्वप्निल सिंह को पार्थ वत्स ने पवेलियन का रास्ता दिखाया।
125 रन पर पांचवां विकेट गिरने के बाद हरियाणा के गेंदबाजों ने सिर्फ एक रन के अंदर त्रिपुरा के पांच विकेट ले लिए। त्रिपुरा अपनी पहली पारी में 48.1 ओवर में 126 रन पर ऑलआउट हो गई। त्रिपुरा की ओर से स्वप्निल सिंह ने 44 व हनुमा विहारी ने 33 रन बनाए। हरियाणा की ओर निखिल कश्यप ने चार, पार्थ वत्स ने तीन, निशांत सिंधु व सुमित कुमार ने एक-एक विकेट लिया।

जवाब में हरियाणा की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। पारी की आठवीं गेंद पर हरियाणा ने कप्तान अंकित कुमार के रूप में 6 रन पर पहला विकेट गंवाया। 10 रन पर दूसरा, 17 रन पर तीसरा विकेट गिरने के बाद हरियाणा के मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने संभलकर बल्लेबाजी की।
हरियाणा ने पहले दिन का खेल खत्म होने पर आठ विकेट के नुकसान पर 155 रन बना लिए थे। त्रिपुरा पर 29 रन की लीड बना ली है। हरियाणा की ओर से निशांत सिंधु ने 28 रन, धीरू सिंह ने 40 व पार्थ वत्स ने 21 रन बनाए। त्रिपुरा की ओर से स्वप्निल सिंह ने पांच, मणिशंकर मुरा सिंह ने दो व परवेज सुल्तान ने एक विकेट लिया।


-----------
नहीं चले देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हनुमा विहारी व विजय शंकर

2020-2021 में भारत व ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में सिडनी में खेले गए मैच में चोटिल होने के बाद भी शानदार बल्लेबाजी करके मैच को ड्राॅ कराने वाले हनुमा विहारी शनिवार को हरियाणा के खिलाफ कुछ खास नहीं कर पाए। हनुमा विहारी 110 गेंदों पर 33 रन बनाकर निखिल कश्यप का शिकार हो गए। राष्ट्रीय टीम व आईपीएल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजय शंकर भी जल्दी ही पवेलियन लौट गए। विजय शंकर को पांच रन के स्कोर पर रोहतक के निशांत सिंधु ने पवेलियन भेजा।

18...रोहतक के गांव लाहली स्थित चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी मैच में त्र

18...रोहतक के गांव लाहली स्थित चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी मैच में त्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed