फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rang-Gulal market buzzes on Holi

Rewari News: होली पर रंग-गुलाल का बाजार हुआ गुलजार

Mon, 06 Mar 2023 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 06 Mar 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Rang-Gulal market buzzes on Holi
बाजार में रंग व पिचकारी खरीदते लोग। संवाद
रेवाड़ी। होली पर रंग-गुलाल का बाजार गुलजार हो चुका है। लोग होली की तैयारी में जुट गए हैं। बाजार में होली को लेकर चहल-पहल बढ़ गई है। इस बार होली में कुछ बदलाव देखने को मिल रहा है। लोग इस बार हर्बल गुलाल की खरीदारी ज्यादा कर रहे हैं। वहीं बच्चे प्रधानमंत्री के मुखौटे को ज्यादा खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

होली का माहौल धीरे धीरे अब लोगों पर छाने लगा है। बाजार में भी खरीदारों की भीड़ बढ़ने लगी है। बाजार में पिस्तौल वाली पिचकारी की ज्यादा मांग है। दस रुपये से लेकर 300 रुपये तक की पिचकारी बाजार में बिक रही है। मशीनगन के नकल की पिचकारी बच्चे खूब पसंद कर रहे हैं। गुब्बारे की भी बिक्री हो रही है। बाजार में चाइनीज पिचकारी की ही तरह दिल्ली व कोलकाता से पिचकारी मंगाई गई है।
विज्ञापन

रंगों के थोक विक्रेता नीरज खुराना ने बताया कि इस बार स्टाक कम है, लेकिन डिमांड के अनुसार पिचकारी व रंगों की बिक्री हो रही है। रंग बिरंगी टोपी, मुखौटा, विग की भी बिक्री खूब हो रही है। बाजार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुखौटे की मांग ज्यादा है। इसके बाद फिल्मी सितारों के मुखौटे भी खरीदे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिन पानी होली खेलने के लिए किया जा रहा प्रेरित
----------------------
शहर के मोती चौक पर विभिन्न संगठनों की ओर से लोगों को बिना पानी के गुलाल की होली खेलने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। लोगों को जागरूक करते हुए संगठनों के लोग बता रहे है कि रसायनिक रंगों से होली खेलने पर प्रति व्यक्ति 50 से 100 लीटर पानी खर्च होता है। प्राकृतिक रंगों से होली खेलने पर उसका दसवां हिस्सा भी खर्च नहीं होता। बाजार का रंग स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
------------------------------
मार्केट में होली के सामानों की कीमतें
पिचकारी : 50-1500 रुपये
गुलाल स्प्रे : 100-300 रुपये
मुखौटा : 60-300 रुपये
साधारण गुलाल : 15-75 रुपये
हर्बल गुलाल: 10-100 रुपये
विग: 100-300 रुपये
स्नो स्प्रे: 50-90 रुपये
गुलाल उड़ाने वाला सिलिंडर : 1000-2500 रुपये
म्यूजिकल गन पिचकारी: 650 रुपये
गुलाल पंप : 350 रुपये
होली टी शर्ट: 200 रुपये
वाटर बैलून : 25 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed