{"_id":"64875d0650538deec80c64eb","slug":"ramp-was-built-to-stop-chemical-water-from-factories-police-uprooted-rewari-news-c-198-1-rew1002-1084-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: फैक्टरियों के केमिकल युक्त पानी को रोकने के लिए रैंप बनवाया, पुलिस ने उखाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: फैक्टरियों के केमिकल युक्त पानी को रोकने के लिए रैंप बनवाया, पुलिस ने उखाड़ा
Mon, 12 Jun 2023 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 12 Jun 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
धारूहेड़ा। शहर में भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र व धारूहेड़ा की कंपनियों से आने वाले केमिकल युक्त गंदे पानी की प्रशासन द्वारा रोकथाम न किए जाने से लोगों में रोष उत्पन्न हो रहा है। इसको लेकर सोमवार को सेक्टर चार के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने पार्क के पास पानी को रोकने के लिए रैंप बनवा दिया, जिससे सैनीपुरा मोहल्ला के लोगों की परेशानी बढ़ गई और उन्होंने थाने में प्राथमिकी दर्ज करवा दी। पुलिस ने कार्रवाई कर रैंप को तोड़ दिया।
इस दौरान महिलाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और चेयरमैन कंवर सिंह तथा सचिव प्रवीण कुमार के समक्ष मांगें रखीं तथा पार्षदों को चुनाव को लेकर चेतावनी दी। फैक्टरियों से निकलने वाला केमिकल युक्त पानी धारूहेड़ा के सेक्टर चार स्थित पार्क के पास गेट पर जमा हो जाता है, जिसके कारण लोगों को वहां से निकलने में काफी परेशानी होती है। इसलिए सेक्टर 4 के लोगों ने रैंप को ऊंचा उठाकर बनवाने का काम शुरु किया लेकिन सैनीपुरा मोहल्ला के लोगों ने गंदा पानी को रोड पर जमा होने से रैंप को ऊंचा उठाने पर प्रतिबंध लगा दिया तथा प्रशासन के समक्ष शिकायत दी। सैनीपुरा मोहल्ला के लोगों का कहना है कि जंप की ऊंचाई पहले की तरह की जाए ताकि पानी आसानी से निकल जाए। सैनीपुरा मोहल्ला के लोगों की शिकायत पर सोमवार को पुलिस ने मौके पर आकर रैंप में लगी ईंटें उखड़वा दी। इस अवसर पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार धारूहेड़ा, धारूहेड़ा पुलिस एवं पार्षदों के अलावा सेक्टर 4 की महिला पुरुष एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।