{"_id":"66e457fee260367ed40dab1f","slug":"ramlila-will-be-staged-in-the-city-from-october-2-artists-from-mumbai-and-moradabad-will-perform-rewari-news-c-17-roh1020-503827-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: शहर में रामलीला का मंचन दो अक्तूबर से होगा, मुंबई और मुरादाबाद के कलाकार देंगे प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: शहर में रामलीला का मंचन दो अक्तूबर से होगा, मुंबई और मुरादाबाद के कलाकार देंगे प्रस्तुति
विज्ञापन
13सीटीके18..दिल्ली रोड स्थित एक निजी स्कूल में पत्रकारों से बातचीत करते राजेश जैन। संवाद
रोहतक। पुराने आईटीआई ग्राउंड में विजय दशमी के अवसर पर दो अक्टूबर से रामलीला मंचन होगा। रामलीला महोत्सव एवं दशहरा मेले को लेकर दिल्ली बाईपास स्थित बीपी जैन स्किल डेवलपमेंट सेंटर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में रामलीला उत्सव कमेटी के मुख्य संरक्षक समाज सेवी उद्योगपति राजेश जैन ने यह जानकारी दी इस बार प्लास्टिक मुक्त रामलीला मनाई जाएगी। कोई भी प्लास्टिक की चीज इस्तेमाल न करके पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि स्टेज वृंदावन के प्रेम मंदिर की तर्ज पर बनाया जाएगा। इसमें 150 फीट लंबा दो मंजिला स्टेज और भव्य पंडाल बनाया जाएगा। रामलीला में तीन स्टेज 100x50 के बनाए जाएंगे। सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। सुरक्षा को देखते हुए 60 गार्ड और पुलिस प्रशासन भी तैनात रहेगा। दाे किलोमीटर क्षेत्र को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया जाएगा।
मुंबई व मुरादाबाद के कलाकार देंगे प्रस्तुति
उन्होंने कहा कि मुंबई और मुरादाबाद से आए कलाकारों द्वारा रामलीला की प्रस्तुति दी जाएगी। बंगलौर से आए रंग बिरंगे गुलाब और सफेद फूलों द्वारा चांदनी चौक से आए कारीगरों द्वारा मुख्य मंच को सजाया जाएगा। हेलिकॉप्टर से रामलीला में प्रतिदिन फूलों की वर्षा की जाएगी। राजेश जैन ने कहा कि आधुनिक युग के अंदर युवा पीढ़ी और सभी को संस्कारों की बहुत जरूरत है। आज लोगों में जागरूकता लानी बहुत जरूरी है। वातावरण को स्वच्छ कैसे करें। इस दौरान महामण्डलेश्वर बाबा कपिल पूरी महाराज, महामंडलेश्वर बाबा कर्णपुरी, महामण्डलेश्वर परमांद महाराज, महामण्डलेश्वर विश्वरानंद महाराज, प्रधान सुभाष तायल और शंकर लाल मित्तल आदि मौजूद रहे।