फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rajput Sabha released the calendar of Vikram Samvat

Rewari News: राजपूत सभा ने विक्रम संवत का कैलेंडर किया जारी

Sat, 05 Apr 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 05 Apr 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Rajput Sabha released the calendar of Vikram Samvat
रेवाड़ी। हरियाणा राजपूत प्रतिनिधि सभा की तरफ से चक्रवर्ती सम्राट विक्रमादित्य परमार के शासनकाल में शुरू हुआ विक्रम संवत का कैलेंडर जारी किया गया। सभा के अध्यक्ष राव नरेश चौहान राष्ट्रपूत ने बताया कि भारतीय सांस्कृतिक आस्था और परंपरा के साथ वैज्ञानिक रूप से भी विक्रमी संवत प्रमाणिक है। असंध के भाजपा विधायक योगेंद्र सिंह राणा ने स्थानीय लोक निर्माण विश्राम गृह में इस कैलेंडर का लोकार्पण किया। राणा 9 मई को सालवन में मनाई जाने वालीं महाराणा प्रताप की 485वीं जयंती का निमंत्रण देने यहां पहुंचे थे। उनके साथ महाराणा प्रताप स्मृति भवन करनाल के जिला अध्यक्ष डॉ एनपी सिंह, पार्षद विक्रम राणा, गुरदीप बीजना, राजेंद्र सिंह ऊंचा समाना, अनिल चौहान, अक्षय राणा, नरेश राणा की टीम मौजूद थी। जिला के कोसली, बावल और धारूहेड़ा ब्लॉक से आई हुई राजपूत समाज की टीम ने राणा को 9 मई को सालवान जिला करनाल की विशाल जयंती में दलबल सहित पहुंचने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रोफेसर दशरथ चौहान, जय सिंह तंवर पूर्व सरपंच, संजय सिंह राजावत, गजराज सिंह चौहान व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed