फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rajeev was elected president and Subodh was elected secretary

Rewari News: राजीव अध्यक्ष और सुबोध सचिव निर्वाचित

Sat, 22 Mar 2025 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 22 Mar 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Rajeev was elected president and Subodh was elected secretary
फोटा: 11रेवाड़ी। भार्गव कॉम्प्लेक्स में आयोजित हुए चुनाव में नवनिर्वाचित महावर सभा रेवाड़ी का
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। बावल रोड स्थित भार्गव कॉम्प्लेक्स में महावर सभा रेवाड़ी का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। इस दौरान सभा के नए अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने समाज के हित में कार्य करने की प्रतिबद्धता दुहराई।
चुनाव अधिकारी एडवोकेट आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी रूप से पूरी हुई। सभा की नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष एडवोकेट राजीव गुप्ता, उपाध्यक्ष नरेश गुप्ता, सचिव सीए सुबोध गुप्ता, सह सचिव कपिल गुप्ता, कोषाध्यक्ष सीए अमित गुप्ता सर्वसम्मति से बनाए गए। इसी प्रकार कार्यकारी सदस्य अनिल कुमार गुप्ता, निरंजन गुप्ता, हेमंत गुप्ता एवं तेजप्रकाश बनाए गए।
विज्ञापन

नव-निर्वाचित अध्यक्ष एडवोकेट राजीव गुप्ता ने कहा कि वह समाज के हित में कार्य करते हुए संगठन की मजबूती पर विशेष ध्यान देंगे। उन्होंने सभी सदस्यों को विश्वास दिलाया कि संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर अन्य पदाधिकारियों ने भी समाज की भलाई के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि महावर सभा आगे भी सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा के वरिष्ठ सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों ने नव-निर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। जल्द ही कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। इस मौके पर पूर्व प्रधान नवल किशोर गुप्ता, विनोद गुप्ता, मोहन लाल गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, पार्षद भूपेंद्र गुप्ता, लघु उद्योग भारती के जिला संयोजक संजय डाटा व आदित्य डाटा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed