फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rajasthan Government

खेड़ा बॉर्डर पर किसानों के स्वास्थ्य व शौचायल की राजस्थान सरकार करेगी देखभाल

Fri, 08 Jan 2021 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan Government
रेवाड़ी। क्रमिक अनशन पर बैठे किसान। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी/बावल। कृषि कानूनों के विरोध दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित खेड़ा बॉर्डर व साहबी फ्लाईओवर के समीप आंदोलित किसानों का धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। गुजरात से आए किसानों ने दिनभर गरबा नृत्य किया। वहीं खेड़ा बार्डर पर मूलभूत सुविधाओं की देखरेख के लिए बहरोड़ के सीनियर आरएएस अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जबकि साहबी पुल के पड़ाव में प्रशासन की ओर से कोई सुविधा मुहैया नहीं कराई जा रही है। सफाई से लेकर प्राथमिक उपचार तक के लिए किसानों ने स्वयं व्यवस्था की है। इसके साथ ही सरकार के साथ आठवें दौर की वार्ता विफल होने के बाद एक बार फिर किसानों ने दिल्ली कूच की तैयारी शुरू कर दी है। बता दें कि कृषि कानूनों के विरोध में हाईवे स्थित खेड़ा बॉर्डर व साहबी पुल के समीप राजस्थान, पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात व हरियाणा के किसानों द्वारा क्रमश: 13 दिसंबर व 3 जनवरी सेे धरना दिया जा रहा है। दिल्ली कूच के लिए बैठे किसानों को हरियाणा पुलिस ने बैरिकेडिंग व अन्य तरीकों से हाईवे पर ही रोका हुआ है। वहीं धरना स्थल पर किसानों को समर्थन देने के लिए राजनैतिक दलों के नेताओं से लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जयपुर संभाग के आयुक्त ने किया खेड़ा बॉर्डर का दौरा
पिछले 26 दिन से खेड़ा बार्डर पर पड़ाव डाले किसानों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को जयपुर संभाग के आयुक्त पहुंचें। उन्होंने किसानों से बातचीत कर समस्या एवं सुविधाओं के बारे में जाना। इसके बाद सीनियर आरएएस अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया, जो यहां बिजली, पानी, शौचालय व मेडिकल सहित अन्य सुविधाओं का ध्यान रखेंगे।
विज्ञापन

गुजरात से पहुंचा किसानों का दल
शुक्रवार को करीब 150 से अधिक किसानों का दल खेड़ा बॉर्डर पहुंचा। किसानों ने कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ उनका गुस्सा जायज है। सरकार को कृषि कानूूनों को जल्द वापस लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मसानी पर अभी भी फंसे है वाहन
किसानों के आंदोलन के मद्देनजर मसानी बैराज फ्लाईओवर के नीचे कंटेनर आदि लगाने के बाद दोनों ओर से हाईवे को बंद कर दिया है। इससे दर्जनों वाहन जाम में फंसे हुए है। हालांकि सर्विस रोड शुरू कर दिए जाने के बाद वाहनों को निकाला गया है, लेकिन अभी भी दर्जनों वाहन जाम में फंसे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed