फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Raised the flame of environmental protection by taking out a rally

Rewari News: रैली निकालकर जगाई पर्यावरण संरक्षण की अलख

Tue, 17 Sep 2024 03:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 17 Sep 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Raised the flame of environmental protection by taking out a rally
फोटो : 07रेवाड़ी। - आईजीयू में ओजोन दिवस पर जागरूकता रैली का निकालते विद्यार्थी। स्रोत : वि
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। विश्व ओजोन दिवस पर सोमवार को मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में पर्यावरण विज्ञान विभाग और छात्र कल्याण विभाग की ओर से ओजोन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत जागरूकता रैली निकाली गई। कुलपति प्रो. जेपी यादव ने रैली को हरी झंडी दिखाई। रैली में शामिल विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाई।
पर्यावरण विज्ञान विभाग के एमएससी प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने ओजोन परत को बचाने के लिए सभी विद्यार्थियों को जागरूक किया। विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों को ओजोन परत को बचाने एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि इस दिवस का मुख्य उद्देश्य ओजोन के महत्व और इसे सुरक्षित रखने के महत्वपूर्ण साधनों के बारे में आम जनता को शिक्षित करना है। ताकि सभी अपने आधारभूत संसाधनों का उपयोग उचित रूप से कर सकें।
विज्ञापन

उन्होंने ओजोन परत को नुकसान पहुंचाने वाले कारकों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। कहा कि पेड़-पौधे लगाकर, व्यक्तिगत वाहन के बजाय सार्वजनिक परिवहन का उपयोग कर, 3 आर प्रिंसिपल (रिड्यूस, रीयूज, रीसाइकिल) के आधार को जीवन में लागू कर, कागज और कपड़े की थैलियों का इस्तेमाल कर पर्यावरण को बचाया जा सकता है। उन्होंने क्लोरोफ्लोरोकार्बन के दुष्प्रभावों के बारे में बताया और क्लोरोफ्लोरोकार्बन का प्रयोग बंद कर ओजोन परत की सुरक्षा करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति प्रो. जेपी यादव ने बताया कि ओजोन संरक्षण कार्यों को करना चाहिए। ओजोन परत सूर्य से आ रही अल्ट्रावायलेट किरणों को धरती पर आने से रोकती है। अल्ट्रावायलेट किरणें हमारी वनस्पति एवं पेड़-पौधों के लिए हानिकारक है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे ओजोन परत को बचाने के लिए अधिक-से-अधिक पेड़ लगाएं। प्रदूषण को कम करते हुए पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, मृदा संरक्षण, वायु संरक्षण में अपना योगदान दें ताकि पर्यावरण को स्वच्छ बनाया जा सके।




नुक्कड़ नाटक के प्रतिभागियों को किया सम्मानित

नुक्कड़ नाटक में प्रतिभाग करने वाली निक्की कटारिया, कोमल, रितु, अनु, करिश्मा, मीनाक्षी, प्रिया, प्रगति, जतिन, अनीता, राधा कुमारी, पूजा, सुमन, निकिता को कुलपति प्रो. जेपी यादव ने पुरस्कृत किया गया। अधिष्ठाता जीव संकाय एवं पर्यावरण विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. सुमन नागपाल ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के तरीके बताए और कड़ी मेहनत के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। विद्यार्थियों को ओजोन परत को बचाने के लिए शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed