फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Raised awareness against cybercrime.

Rewari News: साइबर अपराध के खिलाफ किया जागरूक

Thu, 15 Jan 2026 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 15 Jan 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Raised awareness against cybercrime.
रेवाड़ी। गांव गाजी गोपालपुर में ग्रामीणों को नशा और साइबर अपराध को लेकर जागरूक करते पुलिस कर्मी
रेवाड़ी। जिला पुलिस नशा मुक्त रेवाड़ी अभियान के तहत नशा मुक्ति और सामाजिक जागरूकता के प्रयास कर रही है। वीरवार को निरीक्षक रामपाल के नेतृत्व में गठित नशा मुक्ति टीम ने गांव गाजी गोपालपुर और मुरलीपुर में डोर टू डोर सर्वे कर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन


टीम ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों का सबसे बड़ा शत्रु है। यह स्वास्थ्य को बर्बाद कर युवाओं का भविष्य अंधकारमय कर देता है। ग्रामीणों और विद्यार्थियों से अपील की गई कि वे नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहें। किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। टीम ने साइबर सुरक्षा पर भी जानकारी दी और कहा कि व्यक्तिगत जानकारी जैसे ओटीपी, पासवर्ड किसी अनजान व्यक्ति को साझा न करें। साइबर ठगी की शिकायत राष्ट्रीय हेल्पलाइन 1930 पर की जा सकती है।
विज्ञापन


साथ ही ग्रामीणों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट पहनने तथा सड़क संकेतों का पालन करने की सलाह दी गई। अंत में ग्रामीणों ने मिलकर नशा मुक्त रेवाड़ी–सुरक्षित रेवाड़ी का संकल्प लिया और नशा व साइबर अपराध से दूर रहने की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed