फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   rain,road, rewari,water, people, shop

दो घंटे की बारिश से घरों और दुकानों में भरा पानी

Tue, 04 Oct 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Tue, 04 Oct 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
rain,road, rewari,water, people, shop
बारिश - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पश्चिमी विक्षोभ के चलते शहर में मंगलवार दोपहर से देर शाम तक झमाझम बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले दो दिन तक जिले में कहीं-कहीं बरिश की संभावना बनी रहेगी। देर शाम तक जिले में बारिश के एमएम की पुष्टि नहीं हों पाई थी, लेकिन रेवाड़ी शहर में अनुमानित 25 एमएम से अधिक बारिश हुई है।
विज्ञापन


हालांकि बरसात से शहरवासियों कों गर्मी से राहत मिली, लेकिन किसानों को इस राहत भरी बारिश का काफी नुकसान झेलना पड़ा है। बारिश से अनाज मंडी में खुले में पड़ा लगभग 1500 क्विंटल बाजरा मंगलवार हुई बरसात से नमी पकड़ गया है। मंगलवार शाम करीब दो घंटे तक हुई बारिश के बाद शहर में नाईवाली चौक, धारूहेड़ा चुंगी, मॉडल टाउन, गुरू चौक, सेक्टर तीन, शक्ति नगर, रेलवे रोड, मेन मार्केट आदि स्थानों पर पानी भर गया। जिससे यातायात भी अवरुद्ध रहा। तेज बारिश से लोगों के घरों और दुकानों में भी पानी भर गया। बारिश थमने के बाद लोग पानी निकालते देखे गए।
विज्ञापन


पंद्रह सौ क्विंटल बाजरा भीगा
अनाजमंडी परिसर में खुले में पड़े बाजरे के भीगने से स्थानीय आढ़तियों का नुकसान अधिक हुआ है, वहीं 5 प्रतिशत के लगभग किसानों को नुकसान हुआ है। व्यापारियों ने बताया कि मंगलवार को बरसात आने से पूर्व लगभग बाजरे की ढेरियों की बोली लग चुकी थी। वहीं शाम को अनाज बोरियों में डलना शुरू हो गया था कि अचानक हुई बरसात से मंडी में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आढ़तियों ने बताया कि किसानों के अनाज की बोली लगने के बाद जिम्मेवारी व्यापारियों की हो जाती है। ऐसे में नुकसान पूरा व्यापारियों का ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगह कम, आवक भारी
आढ़तियों ने बताया कि मंडी इस बार बाजरे की भारी आवक हो रही है, जबकि आवक के हिसाब से कवर शेड नहीं है। दूसरी ओर यह बात भी किसी से छुपी नहीं है कि कुछ आढ़तियों ने पहले से कवर शेड पर पहले खरीदा हुआ अनाज स्टाक कर रखा है, जिससे वर्तमान में मंडी में आ रहे नए अनाज को कवर शेड पर जगह नहीं मिल पा रही है। बहरहाल मंडी में स्थिति यह है कि बाजरे की आवक और बिक्री के हिसाब से बड़े व्यापारी उठान कर पा रहे हैं, जिससे नुकसान आढ़तियों को ही झेलना पड़ रहा है।

खेतों में पड़ा 20 प्रतिशत बाजरा
कृषि विशेषज्ञों की मानें तो जिलेभर में अभी भी कुल फसल का 20 प्रतिशत हिस्सा खेतों में पड़ा है। हालांकि जिले में बाजरे की कटाई तो शत प्रतिशत हो चुकी है, लेकिन कुछ किसानों ने बाजरा निकाला नहीं है। अब दो दिन और होने वाली बरसात से खेतों में पड़े बाजरे में अधिक नुकसान की संभावना बढ़ गई है।

आगामी फसल के लिए बरसात उत्तम
एक और कृषि विशेषज्ञ यह भी कह रहे हैं कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रही इस बरसात से आगामी फसल सरसों, गेहूं में लाभ मिलेगा। 15 अक्टूबर के बाद सरसों की बिजाई शुरू हो जाएगी, जिसमें यह बरसात किसानों के लिए लाभकारी साबित होगी।

-----------
किसान तो दोपहर तक अपना बाजरा बेचकर निकल जाते हैं, इसके बाद उस अनाज की जिम्मेवारी आढ़तियों की हो जाती है। अब मंगलवार को हुई बरसात में जो बाजरा भीगा है, उसका नुकसान किसान नहीं आढ़तियों को ही झेलना पड़ेगा। किसान तो तय बोली के अनुसार अपना पैसा ले जाएंगे।
राधेश्याम मित्तल, प्रधान, व्यापार मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed