फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rain changed the weather pattern, temperature also dropped by one degree

Rewari News: बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, तापमान में भी एक डिग्री की गिरावट

Sun, 17 Sep 2023 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 17 Sep 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Rain changed the weather pattern, temperature also dropped by one degree
शहर में शनिवार को शाम को हुई बारिश के बाद ब्राॅस मार्केट में भरा पानी। संवाद
रेवाड़ी। शहर में शनिवार को एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया। दोपहर 12 बजे अचानक कुछ देर बूंदाबांदी हुई और फिर काली घटाएं छाई रही। शाम 4 बजे 25 मिनट तक तेज बारिश हुई। बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में 1 डिग्री तक की गिरावट हुई है। शनिवार को अधिकतम 33.5 और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 18 सितंबर तक के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार बने रहेंगे।
विज्ञापन

बूंदाबांदी से दिन के अधिकतम तापमान में कमी तो जरूर आएगी, लेकिन किसानों की मुश्किलें बढ़ेंगी। क्योंकि दक्षिणी हरियाणा में इस समय बाजरे की कटाई चल रही है। बारिश से उनकी कटी हुई फसल के भीगने का खतरा बन गया है। बारिश का असर खासकर दक्षिणी हरियाणा में देखने को मिल सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मौसम 19 सितंबर तक परिवर्तनशील बने रहने के आसार हैं। 16 से 18 सितंबर के दौरान बीच-बीच में उत्तरी व दक्षिणी हरियाणा के जिलों में गरज-चमक व हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है। राज्य के पश्चिमी जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना बन रही है। इसके बाद ही राज्य के तापमान में हल्की गिरावट होना संभावित है। साथ ही लोगों को उमस से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

उमस के कारण बढ़ गई थी परेशानी
अगस्त सूखा निकलने के बाद सितंबर में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। पिछले सप्ताह लगातार तीन दिन रेवाड़ी जिले में बारिश देखने को मिली थी। उसके बाद मौसम पूरी तरह साफ हो गया। कुछ दिन राहत के बाद अब उमस ने लोगों को परेशान किया हुआ था। शनिवार दोपहर बाद बदले मौसम ने कुछ हद तक लोगों को राहत दिलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed