फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Railways collected a fine of Rs 7 crore 91 lakh in 3 months of investigation

Rewari News: रेलवे ने 3 माह में जांच में वसूला 7 करोड़ 91 लाख रुपये का जुर्माना

Thu, 10 Jul 2025 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 10 Jul 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Railways collected a fine of Rs 7 crore 91 lakh in 3 months of investigation
फोटो : 36टिकट की चेकिंग करते टीटीई। स्रोत : विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जयपुर रेल मंडल की तरफ से विशेष टिकट चेकिंग अभियान के दौरान वाणिज्य विभाग की टिकट टीम ने 1 अप्रैल से 30 जून तक 9 करोड़ 91 लाख 99 हजार रुपये का जुर्माना वसूला।
जयपुर रेल मंडल मे बिना टिकट, अनियमित टिकट धारक, बिना बुक्ड लगेज के जरिए न सिर्फ अनाधिकृत यात्री व अनियमित गतिविधियों को रोकने का प्रयास किया जा रहा है, साथ ही विभिन्न आय स्रोतों से अधिक आय अर्जन हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक पूजा मित्तल ने बताया कि वाणिज्य विभाग की बनाई गई टिकट चेकिंग टीम द्वारा अप्रैल, मई व जून माह में बिना टिकट 73,527 केस पर 4 करोड़ 44 लाख 76 हजार 784 रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनियमित टिकट 71108 केस पर 3 करोड़ 47 लाख 4 हजार 275 रुपये, बिना बुक्ड लगेज यात्रा करने वाले 46 केस पर 18 हजार 640 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इससे रेलवे को कुल 3 माह में 1 लाख 44 हजार 681 बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों से कुल 7 करोड़ 91 लाख 99 हजार 699 रुपये जुर्माने के रूप में प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed