फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Railway road reduced from 60 to 15 feet due to encroachment, cleaning system also in bad condition

अतिक्रमण के कारण 60 से घट 15 फीट हुआ रेलवे रोड, सफाई व्यवस्था भी बदहा

Tue, 15 Nov 2022 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Railway road reduced from 60 to 15 feet due to encroachment, cleaning system also in bad condition
रेलवे रोड पर किया गया अतिक्रमण। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। शहर के रेलवे रोड पर सफाई व्यवस्था व अतिक्रमण के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां समय पर सफाई नहीं होती, जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा रहता है। वहीं, अतिक्रमण की वजह से 60 फीट चौड़ी सड़क से घटकर 15 फीट हो गई है। बाजार में न शौचालय की व्यवस्था है और न ही पेयजल की सुविधा है। इसके चलते दुकानदारों व ग्राहकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उनका कहना है कि शिकायत के बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन

दुकानदारों ने बताया कि रेलवे रोड पर नालियों की समय पर सफाई नहीं होती। इसके चलते नालियां चोक हो जाती हैं। दूषित पानी सड़क पर बहने लगता है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नगर परिषद के पास शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर करोड़ों का बजट आता है, लेकिन रेलवे रोड पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। दुकानदारों ने बताया कि रेलवे रोड पर पेयजल की सुविधा नहीं है। शौचालयों की लंबे वक्त से सफाई नहीं हुई है, जिसकी वजह से हमेशा दुर्गंध बनी रहती है। वहीं कई दिनों तक कूड़ा उठाने वाली गाड़ी भी नहीं आती है। उनकी मांग है कि रविवार को भी सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए। वहीं सफाई कर्मचारी औपचारिकता कर चले जाते हैं, जिसकी वजह से बाजार में दुकानदारों और लोगों को काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन

अतिक्रम के चलते मार्ग से एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड का निकलना भी होता है मुश्किल
बाजार में दुकानदारों का अतिक्रमण इतना बढ़ गया है कि एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड की गाड़ी निकलना मुश्किल हो गया है। बाजार में अचानक कोई हादसा हो जाए तो ऐसी आपात स्थिति में इन गाड़ियों का समय पर पहुंचना बहुत मुश्किल है। वहीं इस वजह से लोगों को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। लोगों ने बताया कि कई बार अतिक्रमण की वजह से एंबुलेंस देरी से पहुंचती है, जिसकी वजह से कई मरीजों की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
बाजार में कई वर्षों से दुकान कर रहा हूं। यहां हमेशा से ही गंदगी बनी रहती है। नगर परिषद से शिकायत भी की, लेकिन अभी तक तो सिर्फ आश्वासन दिये गए हैं। कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कई दिन से कचरे की गाड़ी नहीं आ रही। लोग परेशान हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती।
-तुलसीराम, दुकानदार
-----------------
बाजार में प्रतिदिन हजारों लोग अपने काम से आते हैं, लेकिन इसमें शौचालय की सुविधा नहीं है। प्रशासन से मांग है कि जल्द से जल्द शौचालय की और पीने के पानी की सुविधा की जाए। ताकि आने वाले लोगों और दुकानदारों को परेशानी न हो। महिलाओं को शौचालय न होने की वजह से काफी परेशानी होती है, कई बार होटल में खाने के बहाने शौचालय जाना पड़ता है।
-बृजभूषण, दुकानदार
------------------
सड़क पर दुकानदारों का अतिक्रमण बहुत है। इसकी वजह से 60 फीट चौड़ी सड़क 15 फीट हो गई है। लोगों को आनेजाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़कें दुकानदारों ने एकदम छोटी कर दी। दुकानों के आगे सामान की वजह से यहां से अब एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड की गाड़ी का निकलना मुश्किल है। सड़क की हालत तो ठीक है लेकिन गंदगी ने बेकार कर रखी है।

-अभय सिंह, राहगीर
-----------------
बाजार में सफाई व्यवस्था बदहाल हो रही है। नालियां टूटी पड़ी हैं। सड़क खराब है। शौचालय गंदी पड़ी है, लेकिन कोई सुनने वाला ही नहीं है। दुकानदार व ग्राहक सभी परेशान हैं, लेकिन क्या कर सकते हैं। बाजार की सफाई करनी चाहिए, दुकानदारों का भी अतिक्रमण खत्म हो। महिलाओं के लिए स्पेशल शौचालय बनना चाहिए।
मनीष चराया, प्रधान रेलवे रोड बाजार
------------------
वर्जन-
सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराया जा रहा है। बाजार में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नगर परिषद जल्द अभियान चलाएगा।
-पूनम यादव, चेयरपर्सन नगर परिषद, रेवाड़ी
------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed