{"_id":"6a9b07bf3875fe1b7c0563e1","slug":"radha-krishna-temple-in-dungarwas-illuminated-with-attractive-decorations-rewari-news-c-198-1-rew1010-244851-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: डूंगरवास में आकर्षक सजावट से जगमगाया राधा-कृष्ण मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: डूंगरवास में आकर्षक सजावट से जगमगाया राधा-कृष्ण मंदिर
Fri, 04 Sep 2026 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 04 Sep 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारूहेड़ा। गांव डूंगरवास में जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। रंग-बिरंगी रोशनी और सुंदर सजावट से मंदिर परिसर जगमगा उठा। पर्व को लेकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
मंदिर कमेटी की ओर से जन्माष्टमी पर भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें गांव के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। भजनों से मंदिर परिसर का वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान राधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर पहुंचे और राधा-कृष्ण के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया। देर शाम तक मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही।
जन्माष्टमी के अवसर पर पूरे गांव में धार्मिक और भक्तिमय माहौल रहा। मंदिर की आकर्षक सजावट श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी रही। पर्व को लेकर बच्चों और युवाओं में भी खासा उत्साह नजर आया।