{"_id":"67cde2802608b319200207e4","slug":"rachna-yadav-won-silver-medal-in-hammer-throw-event-rewari-news-c-198-1-rew1001-216298-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रचना यादव ने हैमर थ्रो स्पर्धा में जीता सिल्वर मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रचना यादव ने हैमर थ्रो स्पर्धा में जीता सिल्वर मेडल
Mon, 10 Mar 2025 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 10 Mar 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 37जीत हासिल करने के बाद खुशी जाहिर करते रचना यादव। स्रोत : परिवार
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। रचना यादव ने बंगलूरू में आयोजित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया मास्टर्स नेशनल गेम्स में हैमर थ्रो स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता है।
इससे पहले भी वे 6 बार नेशनल गेम्स में मेडल जीत चुकी हैं और ऑल इंडिया पुलिस प्रतियोगिता में भी तीन बार की गोल्ड मेडलिस्ट रह चुकी हैं। इस उपलब्धि का उन्होंने अपने कोच और माता पिता को श्रेय दिया और साथ ही बताया कि वे आगामी दिनों में इंडोनेशिया में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। हरियाणा पुलिस में कार्यरत एएसआई रचना यादव कसौला थाना में कार्यरत हैं। ड्यूटी के साथ-साथ खेलों में भी मेडल जीत कर नाम रोशन किया है।