{"_id":"6a9080d7abc6f257cc02cdab","slug":"questions-raised-regarding-the-charter-of-demands-and-event-arrangements-rewari-news-c-198-1-rew1001-244436-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मांगपत्र और आयोजन की व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मांगपत्र और आयोजन की व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल
Thu, 27 Aug 2026 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
रमेश ठेकेदार
बावल। बावल में आयोजित एक समिति के कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस एससी विभाग के जिला चेयरमैन रमेश ठेकेदार ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर के सामाजिक संगठनों और समाज के प्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना मांगपत्र तैयार किया गया, जिसके चलते विभिन्न क्षेत्रों में विरोध की स्थिति बनी है।
रमेश ठेकेदार ने कहा कि समाज से जुड़े बड़े मुद्दों पर व्यापक चर्चा और सभी प्रतिनिधियों की सहमति जरूरी है। उन्होंने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं पर भी नाराजगी जताते हुए कहा कि बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, लेकिन पंडाल में पर्याप्त पेयजल उपलब्ध नहीं था। प्रवेश के दौरान भी लोगों को परेशानी हुई।
उन्होंने कहा कि सांग सम्राट एवं लोक कवि मास्टर नेकीराम के नाम पर साहित्यिक पुरस्कार शुरू करने की मांग पहले प्रस्तावित थी, लेकिन अंतिम समय में इसे मांगपत्र से हटा दिया गया। इससे समाज में रोष है। उन्होंने कहा कि मास्टर नेकीराम का हरियाणा की लोक संस्कृति और साहित्य में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
विज्ञापन
रमेश ठेकेदार ने बताया कि समाज के लोग जल्द मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर मास्टर नेकीराम के नाम पर साहित्यिक पुरस्कार शुरू करने की मांग रखेंगे।