फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Questions raised over encroachment removal in Sector 5, allegations of discrimination

Rewari News: सेक्टर-5 में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर उठे सवाल, भेदभाव के आरोप

Sat, 30 May 2026 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 30 May 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Questions raised over encroachment removal in Sector 5, allegations of discrimination
सेक्टर-5 मार्केट में अतिक्रमण को हटाती जेसीबी। संवाद
रेवाड़ी। शहर के सेक्टर-5 में शनिवार को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। पुलिस बल की मौजूदगी में टीम ने दो जेसीबी की मदद से सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया। इस दौरान कुछ लोगों ने टीम पर अतिक्रमण हटाने में भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए विरोध किया।
विज्ञापन

सेक्टर-5 एसोसिएशन के प्रधान विश्वनाथ ने कहा कि क्षेत्र में अतिक्रमण की शिकायत तीन वर्षों से लगातार की जा रही थी। कई बार अधिकारियों को लिखित शिकायतें देने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। अब जब विभाग की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची तो लोगों ने कार्रवाई के तरीके पर सवाल उठाए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का आरोप है कि छोटे दुकानदारों और गरीब लोगों को सामान हटाने के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया गया जबकि कुछ प्रभावशाली लोगों को पहले से सूचना देकर दो दिन का समय दिया गया था। इससे क्षेत्र के लोगों में नाराजगी देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि सेक्टर-5 मार्केट में बनी एक रसोई को लेकर पहले कई शिकायतें दी गई थीं। एचएसवीपी के अधिकारियों ने इस पर कार्रवाई की बात कही थी लेकिन शनिवार को अन्य अतिक्रमण हटाने के बाद भी इस निर्माण पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
इससे लोगों ने पक्षपात करने का आरोप लगाया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि एक खोखा संचालक कुछ समय की मोहलत मांगता रहा ताकि वह अपना सामान सुरक्षित निकाल सके लेकिन उसकी बात नहीं सुनी गई। दूसरी ओर रसोई संचालक द्वारा समय मांगे जाने पर अधिकारियों ने उसे राहत दे दी। इसी बात को लेकर लोगों ने अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताई।

सेक्टर-5 मार्केट के प्रधान विश्वनाथ ने कहा हम पिछले तीन साल से अतिक्रमण हटाने की मांग कर रहे थे। कार्रवाई होनी चाहिए लेकिन सभी के साथ एक जैसा व्यवहार भी जरूरी है। रसोई को लेकर पहले भी कई शिकायतें दी गई थीं, लेकिन उस पर कार्रवाई नहीं होने से लोगों में सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं एचएसवीपी के अधिकारियों ने कार्रवाई को नियमानुसार बताया।
हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि विभाग निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कार्रवाई करे तो लोगों का सिस्टम पर भरोसा और मजबूत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed