फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Purchase of 24 thousand quintals of millet, lifting of 10 thousand quintals

Rewari News: 24 हजार क्विंटल बाजरे की खरीद, 10 हजार का हुआ उठान

Fri, 06 Oct 2023 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Purchase of 24 thousand quintals of millet, lifting of 10 thousand quintals
रेवाड़ी। जिले की रेवाड़ी व कोसली अनाज मंडी में वीरवार को भी बाजरे की कॉमर्शियल खरीद जारी रही। वीरवार को 24 हजार क्विंटल बाजरे की खरीद की गई। वहीं टोकन सिस्टम किसानों के लिए परेशानी बना हुआ है। अनाज मंडी के गेट पर टोकन के लिए किसानों की लंबी-लंबी लाइनें लगी रही हैं। बाजरे की आवक के कारण अनाज मंडी में जाम जैसी स्थिति बन रही है। हालांकि व्यवस्था को संभालने के लिए पुलिस भी तैनात की गई है। कोसली अनाज मंडी में तो किसानों के लिए न बैठने की ओर न पानी की व्यवस्था की हुई है।
विज्ञापन

खास बात यह है कि अनाज मंडी में बाजरे की आवक तो बढ़ गई, लेकिन उठान बहुत धीमी गति से हो रहा है। वीरवार को 10 हजार क्विंटल बाजरे का उठान किया गया।
उठान का काम काफी धीमा
रेवाड़ी जिले में 24 सितंबर से बाजरे की कॉमर्शियल खरीद हैफेड की तरफ से शुरू हो गई थी। खरीद शुरू होने के पहले दिन से अब तक 1 लाख 92 हजार क्विंटल बाजरा मंडी में पहुंच चुका है। इसमें 1 लाख 30 हजार क्विंटल की खरीद हो चुकी है, जबकि बचा हुआ बाजरा मंडी में ही पड़ा हुआ है। अभी तक सिर्फ 77 हजार क्विंटल का ही उठान हो पाया है। बुधवार को नई अनाज मंडी के दौरे पर पहुंचे हैफेड के एमडी जे गणेशन के सामने भी धीमे उठान का मुद्दा उठा था, जिसके बाद एमडी ने अधिकारियों को उठान के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

टोकन के लिए लंबी लाइन
बाजरे की खरीद से पहले किसानों को टोकन कटवाना जरूरी है। नई अनाज मंडी के दोनों गेट पर टोकन काटने की व्यवस्था की गई है। टोकन कटने के बाद ही उनकी फसल खरीदी जाती है। टोकन के लिए किसान सुबह 4 बजे से ही आकर लाइनों में लग जाते है। भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के जिला अध्यक्ष समय सिंह ने कहा कि टोकन के लिए किसान सुबह सवेरे आकर अनाज मंडी के गेट पर लाइनों में लग रहे है। लेकिन कई घंटों तक टोकन कटने शुरू नहीं होते। किसानों को टोकन के लिए ही परेशानी झेलनी पड़ती है। उसके बाद खरीद के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। उन्होंने सरकार से खरीद के लिए बेहतर व्यवस्था बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम की स्थिति बन रही
नई अनाज मंडी में बाजरे की आवक बढ़ने के बाद मंडी में किसानों के ट्रैक्टर-ट्रॉली की वजह से जाम की स्थिति भी बन रही है। एक दिन पहले बुधवार को तो अनाज मंडी ही नहीं, बल्कि साथ लगते ब्रास मार्केट के रोड पर भी लंबा जाम लग गया था। जाम जैसी स्थिति से निपटने के लिए नई अनाज मंडी में पुलिस के अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। पुलिस कर्मियों को टोकन वाली जगह पर भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed