{"_id":"66a7e39fe2a21a90910e0a74","slug":"puja-on-the-occasion-of-shivratri-at-shri-mahakal-temple-on-1st-august-rewari-news-c-198-1-rew1001-207449-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: श्री महाकाल मंदिर में शिवरात्रि के उपलक्ष्य में पूजा 1 अगस्त को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: श्री महाकाल मंदिर में शिवरात्रि के उपलक्ष्य में पूजा 1 अगस्त को
Tue, 30 Jul 2024 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 30 Jul 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। स्थानीय कालका रोड पर मोहल्ला रामकुई स्थित श्री महाकाल मंदिर परिसर में शिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में विशेष पूजा का आयोजन पहली अगस्त को किया जाएगा।
श्री महाकाल मंदिर के संचालक प्रदीप शर्मा व सुरेश चंद शर्मा ने बताया कि मंदिर प्रांगण में 1 अगस्त को सुबह 4 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक बाबा महाकाल पर हल्दी लगाई जाएगी। रात 8 बजे सेहरा बंदी, जाप कीर्तन व अर्धरात्रि तक भजन कीर्तन किया जाएगा। 2 अगस्त को शिवरात्रि पर सुबह 7 बजे ढोल आरती, 11 बजे भोग आरती, शाम 6:45 बजे संध्या आरती और रात 9 बजे शयन आरती व गठबंधन किया जाएगा। मंदिर के पदाधिकारियों ने बताया कि इस अवसर पर भक्तों को प्रसाद के रूप में रुद्राक्ष भी वितरित किए जाएंगे।
हरि सिंह सैनी ने बताया कि रेवाड़ी निवासी जयभूषण की ओर से उज्जैन में स्थित शिप्रा नदी व उमेश सैनी द्वारा हरिद्वार से पदयात्रा करते हुए प्रथम कावड़ लाई जा रही है। संवाद