फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Publication of draft voter list on April 11

Rewari News: मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन 11 अप्रैल को

Sat, 22 Mar 2025 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 22 Mar 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Publication of draft voter list on April 11
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग ने हरियाणा पंचायत राज निर्वाचन नियम 1994 के तहत पंचायती राज संस्थाओं के पंच, सरपंच व सदस्य पंचायत समिति के प्रस्तावित उप चुनाव के मद्देनजर मतदाता सूची को अपडेट करने का निर्णय लिया है। अवलोकन के लिए मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन 11 अप्रैल को किया जाएगा।
जिले की पंचायती राज संस्थाओं के 22 पंच, 1 सरपंच व 1 सदस्य पंचायत समिति के चुनाव प्रस्तावित हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) व डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि राज्य चुनाव आयोग की ओर से 12 सितंबर 2024 को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची अनुसार अपडेट मतदाता सूची तैयार की जाएगी। अवलोकन के लिए मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन 11 अप्रैल को किया जाएगा। यदि किसी व्यक्ति को मतदाता सूची में कोई दावा या आपत्ति है तो वह 18 अप्रैल की शाम 4 बजे तक अपना दावा या आपत्ति जमा करा सकता है। इसके बाद प्राप्त होने वाले दावे एवं आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल तक दावे एवं आपत्तियों का निपटारा जिला निर्वाचक अधिकारी (पंचायत) द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 18 अप्रैल तक जिला निर्वाचक अधिकारी (पंचायत) के निर्णय के विरुद्ध डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) के समक्ष अपील दायर की जा सकती है। उन्होंने बताया कि 6 मई तक अपीलेट अथॉरिटी द्वारा दायर अपील का निपटारा करने उपरांत 13 मई को मतदाता सूची का फाइनल प्रकाशन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed