Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Provided information to the general public on how to protect themselves from banking and cyber fraud.

Rewari News: आमजन को बैंकिंग और साइबर धोखाधड़ी से बचाव की दी जानकारी

Tue, 03 Nov 2026 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 03 Nov 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Provided information to the general public on how to protect themselves from banking and cyber fraud.
शिविर में मंच पर मौजूद अतिथि। स्रोत : प्रशासन
रेवाड़ी। वित्तीय सेवाएं विभाग की ओर से चलाए जा रहे वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के तहत मंगलवार को बाल भवन में शिविर लगाया गया। इसमें बैंक के अधिकारियों ने आमजन को बैंकिंग, सामाजिक सुरक्षा और साइबर धोखाधड़ी से बचाव की जानकारी दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में भारतीय रिजर्व बैंक (चंडीगढ़) के महाप्रबंधक पंकज सेतिया, हरियाणा ग्रामीण बैंक के महाप्रबंधक राकेश कुमार, पंजाब नेशनल बैंक की सर्कल हेड सुनीता, केनरा बैंक के सहायक महाप्रबंधक आरएस सिंह, आरसीसीबी रेवाड़ी के महाप्रबंधक जितेंद्र यादव, हरियाणा ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक भरत भूषण, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक राजेश गठवाल तथा एलडीएम नवीन पांडेय उपस्थित रहे।
विज्ञापन

द लॉर्ड कृष्णा फाउंडेशन के संस्थापक रति राम एवं सीएफएल सेंटरों के सदस्य भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। विभिन्न बैंकों की शाखाओं के प्रबंधकों ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने आमजन को नया बैंक खाता खोलने, री-केवाईसी/सी-केवाईसी पूर्ण करने और खातों में नॉमिनी का विवरण अद्यतन (अपडेट) रखने का आग्रह किया ताकि बैंकिंग व बीमा का लाभ बिना रुकावट मिल सके।
लोगों को प्रधानमंत्री जन धन योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, पीएम सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी गई। सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग अपनाकर साइबर धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताए।
समारोह में रणबीर ने स्वागत और योजना-आधारित गीतों के माध्यम से कार्यक्रम को मनोरंजक बनाया। इस आयोजन का समापन सभी नागरिकों को औपचारिक बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने और सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग के प्रति जागरूक करने के संकल्प के साथ हुआ।

महाप्रबंधक पंकज सेतिया ने महिलाओं से पूछा गया कि कितनी महिलाएं भारतीय रिजर्व बैंक के नाम से परिचित हैं। इस पर केवल इक्का-दुक्का महिलाओं ने ही हाथ उठाया। इसी बीच एक महिला को खड़ा कर उनसे पूछा गया कि वे रिजर्व बैंक के बारे में कैसे जानती हैं। महिला मुनेश ने बताया कि नोट पर भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर के हस्ताक्षर होते हैं, इसलिए वह बैंक के नाम से परिचित हैं।

शिविर में मंच पर मौजूद अतिथि। स्रोत : प्रशासन

शिविर में मंच पर मौजूद अतिथि। स्रोत : प्रशासन

शिविर में मंच पर मौजूद अतिथि। स्रोत : प्रशासन

शिविर में मंच पर मौजूद अतिथि। स्रोत : प्रशासन

शिविर में मंच पर मौजूद अतिथि। स्रोत : प्रशासन

शिविर में मंच पर मौजूद अतिथि। स्रोत : प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed