फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   protest, nhm workers, health department, protest, rewari

एनएचएम कर्मियों ने एफिडेविट की शर्त को बताया अधिकारियों की मनमानी, किया प्रदर्शन

Fri, 26 Jun 2020 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
protest, nhm workers, health department, protest, rewari
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संगवाड़ी में विरोध-प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। नागरिक अस्पताल और जिलाभर की सीएचसी व पीएचसी में तैनात एनएचएम कर्मचारी संघ हरियाणा, आशा वर्कर यूनियन व स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी संघ ने सर्व कर्मचारी संघ के साथ मिलकर अपनी मांगों को लेकर वीरवार को प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान धनराज ने की, संचालन नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के जिला प्रधान पंकज यादव ने किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन को सर्व कर्मचारी संघ के विभिन्न संगठनों ने भी अपना समर्थन दिया। उप सिविल सर्जन डॉ. लाल सिंह को मुख्यमंत्री के नाम अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला प्रधान पंकज यादव ने कहा कि अधिकारी सरकार की बदनामी करवाने का कोई मौका नही छोड़ते हैं। इस कोविड-19 की महामारी के दौरान भी सभी एनएचएम कर्मचारी अग्रिम पंक्ति में लड़ रहे हैं और दूसरी तरफ ये अधिकारी कभी तो बेंचमार्क व एफिडेविट शर्त लगा रहे हैं। जब सभी कर्मचारी एफिडेविट बनवाने चले जाएंगे तो उस दिन काम कौन करेगा। यादव ने कहा कि 35 दिन की हड़ताल की वेतन सभी विभागों के कर्मचारियों केे मिल चुका है, लेकिन एनएचएम कर्मियों को यह वेतन नहीं दिया गया।
विज्ञापन

अधिकारी कर्मचारियों को कर रहे परेशान : यादव
जिला प्रधान पंकज यादव ने कहा कि अधिकारियों को जनता की परेशानी से कोई लेना-देना नहीं है। अधिकारी केवल कर्मचारियों को तंग करने व उनके काम लटकाने में माहिर हैं। एसकेएस के जिला प्रधान धनराज ने कहा कि यदि सरकार ने आउटसोर्स के कर्मचारियों को हटाने के बारे सोचा भी तो उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। इतिहास गवाह है जब जब सरकारों ने कर्मचारियों की अनदेखी की है तब तब उसे सत्ता गवानी पड़ी है। प्रदर्शन में मुख्य रूप से प्रवीण यादव महासचिव, संतोष उपप्रधान, ईश्वर सिंह बोडवाल नगरपालिका प्रधान, पवन यादव कर्मचारी नेता, कामरेड रामचंद्र, सुनीता आशा यूनियन प्रधान, अजय अग्रवाल, सोनू, मुनेश, प्रकाश, महेन्द्र, महेश, शर्मिला यादव, राजेश, श्यामलाल सहित संघ से जुड़े अनेक कर्मचारी उपस्थित रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed