फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Protest held for early formation of 8th Pay Commission committee

Rewari News: 8वें वेतन आयोग की कमेटी जल्द गठित करने को लेकर किया प्रदर्शन

Fri, 19 Sep 2025 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Protest held for early formation of 8th Pay Commission committee
रेवाड़ी। 8वें वेतन आयोग की कमेटी जल्द गठित करने और बोनस सीमा बढ़ाने की मांग को लेकर एआईआरएफ व एनडब्ल्युआरईयू के आह्वान पर रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर रेलकर्मियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। एनडब्ल्युआरईयू बीकानेर मंडल के सहायक मंत्री देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग के गठन की घोषणा तो की थी, लेकिन अब तक कोई कमेटी नहीं बनाई गई, जो सरकार के कर्मचारी विरोधी रवैये को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जनवरी 2026 में वेतन आयोग लागू किया जाना था, लेकिन इसका कार्य अभी तक शुरू नहीं हुआ है। साथ ही उन्होंने बोनस की सीमा बढ़ाने की मांग भी जोरदार तरीके से उठाई। इस मौके पर सहायक शाखा सचिव नेकवदन शर्मा, महेंद्र कुमार शर्मा, सत्यवीर यादव, संदीप कुमार, नरेन्द्र सिंह, अमित इन्दोरिया, जितेन्द्र कुमार, योगेश कुमार सहित रेल कर्मचारी मौजूद रहे और अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed