फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Property dealer dies after dispute, ruckus in police station when case is not registered

Rewari News: विवाद के बाद प्रॉपर्टी डीलर की मौत, केस नहीं दर्ज होने पर थाने में हंगामा

Tue, 01 Jul 2025 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 01 Jul 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Property dealer dies after dispute, ruckus in police station when case is not registered
फोटो : 17थाने में पहुंचे मृतक दीपक के परिजन। स्रोत : वीडियो ग्रैब
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। रुपये की लेन-देन को लेकर हुए विवाद के बाद धारूहेड़ा सेक्टर-6 निवासी प्रॉपर्टी डीलर दीपक गहलोत की तबीयत बिगड़ गई और बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया। यह घटना रविवार को हुई। मामले में केस नहीं दर्ज होने पर परिजनों ने सोमवार को धारूहेड़ा थाने पर हंगामा किया। देर शाम तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी।
दीपक गहलोत एक मोटर कंपनी से रिटायर होने के बाद एक साल से प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य कर रहे थे। उनका किसी के साथ रुपये की लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। इसको लेकर दोनों में झगड़ा हुआ।
विज्ञापन

फोन पर दोनों में कहासुनी हुई थी। इसके कुछ देर बाद रविवार को दीपक को सीने में दर्द उठा। उनको एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक के परिजनों आरोपी पर मारपीट का आरोप लगाते हुए सोमवार को धारूहेड़ा थाने में केस दर्ज करने की गुहार लगाई गई। केस दर्ज नहीं होने पर परिजनों ने थाने में हंगामा किया। आरोपी भी धारूहेड़ा का ही रहने वाला है।
डॉ. प्रतीक्षा ने बताया कि 29 जून को उनके पिता दीपक गहलोत को एक व्यक्ति से 10 हजार रुपये लेने थे। इस दौरान फोन पर उस व्यक्ति ने अभद्र भाषा को प्रयोग किया और धमकी दी। इस बातचीत के बाद आरोपी ने रास्ते में पिता की बाइक रोकी और चाबी निकाल कर मारपीट की।
उन्होंने कहा कि जब उनके पिता थाने में शिकायत देने के लिए निकले तो रास्ते में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। फोन पर पापा की तबीयत खराब होने की जानकारी मिली।
जब तक वह अस्पताल में पहुंची, तब तक उनके पिता की मौत हो गई थी। आरोप लगाया कि मारपीट की वजह से उनके पिता की मौत हुई है। पुलिस को एफआईआर दर्ज करनी चाहिए।
उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पिता के गले से सोने की चैन गायब है। मालूम चला कि वह चैन मारपीट में छीनी गई थी। बताया कि पिता ने फोन पर घटना के बारे में बताया था। उनके फोन में भी कॉल रिकार्ड मिली है, जिसमें उन्हें धमकाया गया है। पुलिस उनकी एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है।


दीपक गहलोत के परिवार में है बेटा व बेटी


मृतक दीपक गहलोत के परिवार में उनका बेटा व बेटी हैं। बेटी दिल्ली में डॉक्टर हैं और बेटा सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। वहीं, दीपक गहलोत की पत्नी बीमार चल रही हैं, जिन्हें 3 दिन पहले ही दिल्ली के अस्पताल से घर लेकर आए थे। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार ने न्याय की गुहार लगाई है।

वर्जन:
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। अभी मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद कुछ कहा जा सकता है। -संजय, एसएचओ,धारूहेड़ा सेक्टर-6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed