फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Promise fulfilled...land measurement for mustard oil mill has been done

Rewari News: वादा किया पूरा...सरसों तेल मिल के लिए हो चुकी है जमीन की पैमाइश

Tue, 14 Oct 2025 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 14 Oct 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Promise fulfilled...land measurement for mustard oil mill has been done
रेवाड़ी। प्रदेश में भाजपा सरकार के एक साल पूरे हो गए। विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी के शीर्ष नेताओं ने रेवाड़ी में सरसों तेल मिल की स्थापना की घोषणा की थी। इसे पूरा करने की प्रक्रिया चल रही है। सरसों तेल मिल के लिए रामपुरा गांव में हैफेड की 12 एकड़ जमीन की पैमाइश का कार्य पूरा कर लिया गया है। मिल के साथ गोदाम भी बनाने की योजना है। हैफेड के अधिकारी इस कार्य में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य सहकारी आपूर्ति एवं विपणन संघ लिमिटेड (हैफेड) की तरफ से रामपुरा में सरसों तेल का अत्याधुनिक मिल स्थापित किया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रेवाड़ी में सरसों के तेल मिल की स्थापना को लेकर अधिकारियों को तेजी से कार्य करने के निर्देश दे चुके हैं।
विज्ञापन

27 सितंबर 2024 को रेवाड़ी में चुनावी जनसभा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी की तीसरी बार सरकार बनने पर रेवाड़ी में सरसों तेल मिल की स्थापना की जाएगी। यह घोषणा अब सिरे चढ़ते हुए नजर आ रही है। चुनाव जीतने के बाद सीएम नायब सिंह सैनी सरसों तेल मिल की स्थापना को लेकर अधिकारियों से कई बार बातचीत कर चुके हैं। फिलहाल अब टेंडर की प्रक्रिया जल्द ही शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद मिल की स्थापना का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
प्रारंभिक प्रसंस्करण क्षमता 150 टीपीडी होगी

सरसो तेल मिल की प्रारंभिक प्रसंस्करण क्षमता 150 टीपीडी होगी, जिसे 300 टीपीडी तक बढ़ाया जा सकेगा। यह परियोजना डिजाइन, बिल्ड, फाइनेंस, ऑपरेट एंड ट्रांसफर (डीबीएफओटी) आधार पर सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत क्रियान्वित की जाएगी। यह संयंत्र अनुबंध प्रदान किए जाने की तिथि से 18 महीने के भीतर चालू होने की उम्मीद है। संयंत्र में विश्वस्तरीय प्रसंस्करण मानक अपनाए जाएंगे और कुशल आपूर्ति शृंखला प्रबंधन सुनिश्चित किया जाएगा। रामपुरा क्षेत्र भिवानी, महेन्द्रगढ़, हिसार, रोहतक, झज्जर और रेवाड़ी जैसे प्रमुख सरसों उत्पादक जिलों से जुड़ा हुआ है। ये जिले संयुक्त रूप से हरियाणा के कुल तोरिया-सरसों उत्पादन का लगभग 60 प्रतिशत योगदान करते हैं। यहां से कच्चे माल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित होती है।

--------------

संयंत्र की वार्षिक आवश्यकता 45 हजार मीट्रिक टन होगी

संयंत्र की वार्षिक आवश्यकता 45 हजार मीट्रिक टन होगी जो कैचमेंट क्षेत्र की उपलब्धता का लगभग 10 प्रतिशत है। इस प्रकार, संयंत्र का संचालन नियमित और स्थिर रहेगा। प्रस्तावित स्थल कैचमेंट क्षेत्र से 200 किलोमीटर की परिधि में स्थित है और बेहतरीन सड़क तथा रेल नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। इससे सुचारू खरीद, परिवहन और वितरण के साथ-साथ प्रदेश के तिलहन क्षेत्र सुदृढ़ होगा।

------------------


भाजपा सरकार के चुनाव में जो वादे किए थे, वह लगभग पूरे हो रहे हैं। जो बचे हैं वह कार्य भी पूरे होंगे। भाजपा के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा हो रहा है। 430 करोड़ के विकास कार्य कराए अभी तक हो चुके हैं। कई कार्य अभी प्रगति पर हैं। आने वाले समय में जिले का स्वरूप बदला हुआ नजर आएगा।-लक्ष्मण सिंह यादव, विधायक रेवाड़ी


-----------

भाजपा ने जैसे पिछले 10 वर्ष गुजारें हैं वैसे ही भाजपा का 1 वर्ष गुजरा है। 11 वर्षों में बेरोजगारी चरम पर है। शहर में क्या विकास कराया यह विधायक बताएं। विकास के नाम पर केवल खानापूर्ति हुई है। विकास होता तो दिखाई देता।-चिरंजीव राव, पूर्व विधायक, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed