फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Progressive farmers honored

Rewari News: प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित

Mon, 24 Nov 2025 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Progressive farmers honored
किसान को सम्मानित​ करते विधायक लक्ष्मण सिंह यादव। स्रोत : संस्था - फोटो : 1
धारूहेड़ा। किसान व कृषि विज्ञान सम्मान समारोह का आयोजन अरावली किसान क्लब की तरफ से धारूहेडा एग्रो फार्म पर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि हमारा जिला नैचुरल फार्मिंग व कृषि में नवोचार के लिए प्रदेश में अग्रणी है।
विज्ञापन

आईजीयू प्रोफेसर असीम मिगलानी ने कहा कि हमारे विश्वविद्यालय के बच्चे भी यहां से इंटर्नशिप करके जाते हैं जिनका अनुभव प्राकृतिक खेती में अद्भुत बनाने का काम खोला ने अपने अनुभव से किया है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रमुख प्राकृतिक ट्रेनर डॉ. सुभाष चंद्र, प्राकृतिक ट्रेनर, हमेटी जींद ने किसानों को प्रमाणीकरण, प्राकृतिक तकनीकों और रसायन-मुक्त उत्पादन प्रक्रियाओं पर विस्तृत लेक्चर दिया। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती न केवल लागत घटाती है बल्कि मिट्टी की उर्वरता और फसल की गुणवत्ता को भी कई गुना बढ़ा देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में डॉ. कृष्ण कुमार यादव ने किसानों को सही बीज चयन, खाद के नियंत्रित उपयोग और कम रासायनिक इनपुट के साथ बेहतर उत्पादन प्राप्त करने के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि सही तकनीक से संसाधन कम खर्च होते हैं और किसान अधिक लाभ कमा पाते हैं।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए क्लब प्रधान यशपाल खोला ने बताया कि अरावली किसान क्लब ने जिले के विभिन्न ब्लॉकों के प्रगतिशील किसानों को शॉल, मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed