फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Progressive farmer Yashpal received Kisan Ratna Award

Rewari News: प्रगतिशील किसान यशपाल को मिला किसान रत्न पुरस्कार

Tue, 24 Dec 2024 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 24 Dec 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Progressive farmer Yashpal received Kisan Ratna Award
फोटो : 32प्रगतिशील किसान यशपाल खोला किसान रत्न पुरस्कार से सम्मानित होते हुए। स्रोत : किसान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। किसान दिवस पर सोमवार को चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय हिसार की ओर से प्रगतिशील किसान गांव कंवाली निवासी यशपाल खोला को किसान रत्न पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया। यशपाल को ये पुरस्कार उनके प्राकृतिक खेती में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया गया। गांव जखला निवासी रानी यादव को फसल विविधीकरण और वर्मी कंपोस्ट के लिए और गांव बहरामपुर के किसान सुनील कुमार को जैविक खेती करने के लिए सम्मानित किया गया है।
यशपाल ने पुरस्कार मिलने का श्रेय चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर बलदेव राज कंबोज को दिया और बताया कि प्रोफेसर कंम्बोज ने न केवल उनका हौसला बढ़ाया बल्कि स्वयं उनके धारूहेड़ा एग्रो फार्म पर आकर मार्गदर्शन किया। यशपाल ने कहा कि ये अकेला मेरा सम्मान नहीं है, पूरे दक्षिण हरियाणा का सम्मान है। जब एक संघर्षशील व धरातलीय वास्तविक किसान को कोई पुरस्कार मिलता है तो उस क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों को बड़ा गर्व होता है आज वही क्षण हमारे क्षेत्र के सभी किसानों व कृषि क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों के लिए है। ये दक्षिण हरियाणा के लिए बड़े सम्मान की बात है।
विज्ञापन


यशपाल ने कहा कि जमीनी स्तर से उठा करके किसान रत्न तक के सफर के काबिल बनाने में राव संजय यादव डायरेक्टर द बाग धारूहेड़ा का सबसे महत्वपूर्ण रोल रहा है, जिन्होंने हमें एक ऐसा प्लेटफार्म धारुहेडा एग्रो फार्म दिया जिस पर हमने पीछे कुछ सालों में उनके मार्गदर्शन में बगैर किसी चिंता व भय के फ्री हेड प्राकृतिक खेती, डारेक्ट सप्लाई, प्रोसेसिंग, पैकिंग, व प्राकृतिक खेती के प्रचार प्रसार में अपने अनुभव किए। बताया कि अच्छी सफलताओं को भी छुआ, जिसकी बदौलत आज हमें लोगों व किसानों की सेवा करने व किसान रत्न जैसे सम्मान प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैविक खेती के प्रति जागरूक कर रहे सुनील

गांव बहरामपुर निवासी 45 वर्षीय किसान सुनील कुमार ने बताया कि बड़ी संख्या में लोग उनके पास जैविक खेती के गुणों को जानने के लिए आते हैं। अभी बड़े संख्या में वह किसानों को भी जागरूक कर चुके हैं। आसपास के लोग उनसे जैविक खेती के बारे में जानने के लिए हमेशा आते रहते हैं। काफी अच्छा लगता है। सुनील ने बताया कि किसानों को भी जैविक खेती की ओर रुख करना चाहिए। वह अपने आठ एकड़ जमीन में 2006 से जैविक खेती कर रहे हैं। वर्ष 2022 में हरियाणा सरकार व 2022 में ही राजस्थान सरकार से इन्हें नेशनल अवार्ड भी मिल चुका है।


----------------

वर्मीं कंपोस्ट का कार्य कर रहीं रानी यादव

कोसली के गांव जखला निवासी रानी यादव (40) ने बताया कि आरंभ में तो कार्य काफी मुश्किल लग रहा था। मगर जब मन में ठान लिया कि यह कार्य पूरा करना ही है तो उन्होंने अपना कार्य शुरू किया। 2 साल से वह फसल विविधकरण और वर्मी कंपोस्ट का कार्य कर रही हैं। उन्होंने इसके लिए यूट्यूब का आरंभ में सहारा लिया था। इससे उन्हें काफी मदद मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed