{"_id":"674cb84fe05fb5b67a07d1e7","slug":"professor-subhash-who-has-been-working-since-1995-given-farewell-on-his-retirement-rewari-news-c-198-1-rew1001-212250-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: 1995 से कार्यरत प्रोफेसर सुभाष को सेवानिवृत होने पर दी गई विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: 1995 से कार्यरत प्रोफेसर सुभाष को सेवानिवृत होने पर दी गई विदाई
विज्ञापन
प्रोफेसर सुभाष के सेवानिवृत होने पर आईजीयू में आयोजित कार्यक्रम। स्रोत : विवि
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर सुभाष चंद्र शर्मा को उनकी सेवानिवृत्ति पर विश्वविद्यालय प्रशासन एवं अन्य कर्मचारियों की तरफ से विदाई दी गई। इस अवसर पर एक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रोफेसर सुभाष चंद्र शर्मा ने 1995 में ज्वाइन किया जब यह महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी का रिजनल सेंटर हुआ करता था। प्रोफेसर सुभाष चंद्र शर्मा हिंदी एवं अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष रहे हैं।
विश्वविद्यालय में उन्होंने डीन आफ ह्यूमैनिटीज एवं चीफ वार्डन के कार्यभार संभाले। विश्वविद्यालय एग्जीक्यूटिव काउंसिल एवं कोर्ट सदस्य भी रहे। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर जय प्रकाश यादव ने सुभाष चंद्र शर्मा को शुभकामनाएं दी और भविष्य में उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर तेज सिंह ने प्रोफेसर सुभाष चंद्र शर्मा के द्वारा विश्वविद्यालय के विकास में दिए गए योगदान को सराहा। उन्होंने प्रोफेसर सुभाष चंद्र शर्मा को अपने कार्य के प्रति प्रतिबद्ध व्यक्ति बताया और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की।
प्रोफेसर रोमिका बत्रा, प्रोफेसर निखिलेश यादव एवं प्रोफेसर बिजेंदर सिंह ने भी अपने विचार व अनुभव साझा किए और कहा कि हम भगवान से उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं सुखी जीवन की कामना करते हैं। अधिष्ठाता शैक्षणिक मामले प्रोफेसर मंजू परूथी ने भी विचार रखते हुए उनके स्वस्थ जीवन की कामना की।