फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Process for election of Resident Welfare Association of Sector-3 completed

Rewari News: सेक्टर-3 की रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव को लेकर प्रक्रिया संपन्न

Tue, 26 Dec 2023 10:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 26 Dec 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Process for election of Resident Welfare Association of Sector-3 completed
रेवाड़ी। शहर के सेक्टर-3 की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) की कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया संपन्न हो गई। नामांकन प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी सतबीर सिंह यादव, सोमदत्त शर्मा, जगत सिंह और दिनेश शर्मा की टीम द्वारा पूरी करवाई गई।
विज्ञापन

22 से 25 दिसंबर तक 4 दिनों के दौरान प्रधान समेत विभिन्न 5 पदों के लिए कुल 14 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। जबकि कार्यकारिणी सदस्य के लिए इतने ही प्रत्याशी मैदान में हैं। यानी कुल 28 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इसमें से प्रधान पद के लिए 4, उपप्रधान पद के लिए 3, महासचिव पद के लिए 3, कोषाध्यक्ष के लिए 2, संयुक्त सचिव के लिए 2 और 6 कार्यकारी सदस्यों के चुनाव के लिए 14 नामांकन दाखिल किए गए। चुनाव अधिकारी के अनुसार नोमिनेशन के पश्चात 27 दिसंबर से 29 दिसंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। उसके पश्चात 30 दिसंबर को चुनाव चिन्हों का आवंटन कर दिया जाएगा। 7 जनवरी 2024 को मतदान होंगे।
विज्ञापन

इन प्रत्याशियों ने किया नामांकन:
प्रधान पद के लिए प्रताप सिंह यादव, महेश यादव, यशपाल यादव व ओमकार सिंह यादव ने नामांकन पत्र भरा है। उपप्रधान के लिए रमेश कुमार मित्तल, ईश्वर सिंह व सुधीर कुमार, महासचिव पद के लिए प्रवीण शर्मा, सत्यप्रकाश यादव व महेश यादव, कोषाध्यक्ष के लिए महेंद्र शर्मा व शिव नारायण कौशिक और संयुक्त सचिव पद के लिए नवीन कुमार पिपलानी व सत्यवीर सिंह ने पर्चा दाखिल किया है। जबकि कार्यकारी सदस्य के लिए अशोक कुमार यादव, त्रिलोक चंद, नवीन कुमार पिपलानी, हरपाल सिंह, श्रीभगवान यादव, सत्यवीर सिंह, राम करन चौरसिया, टेक चंद, राजेंद्र प्रसाद सिरोहा, बीर सिंह, प्रवीण कुमार शर्मा, विजय कुमार शर्मा, राज कुमार यादव व सुरेश कुमार यादव ने पर्चा भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed