फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Problems due to waterlogging, accidents are happening every day

जलभराव से हो रही परेशानी, आए दिन हो रहे हादसे

Sat, 31 Jul 2021 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Problems due to waterlogging, accidents are happening every day
भाड़ावास रोड पर गांव जाटूवास में बारिश के चलते टूटी सड़क। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। पिछले एक सप्ताह से रुक-रुककर हो रही बारिश से शहर की लगभग सभी सड़कें बदहाल हो चुकी हैं। सड़कों पर हुए जलभराव के कारण जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। कुछ हाल ही में बनाई गई सड़कें भी टूट गई हैं। कंक्रीट की सड़कों पर भी दरारें पड़ गई हैं।
विज्ञापन

यहां के हालात हैं बदतर
शहर के धारूहेड़ा रोड पर पुलिस लाइन के समीप, बावल रोड, भाड़ावास रोड, माडल टाउन, अजय नगर में बहुत बुरे हालात हैं। इसके अलावा सुलखा, जाटूवास व नैचाना आदि गांवों में हाल अच्छा नहीं है। जहां एक से दो फीट तक गहरे गड्ढे हो चुके हैं। इसके अलावा कई स्थानों पर बने गड्ढों में ईंटें भर दी गई हैं, जिससे दुर्घटनाओं का अंदेशा बना हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन के पास फ्लाईओवर के नीचे जलभराव
पिछले एक सप्ताह से लगातार रुक-रुककर हो रही बारिश से ट्रैफिक जाम की समस्या बनी हुई है। धारूहेड़ा में पुलिस लाइन के समीप फ्लाईओवर के नीचे सड़क कहीं भी दिखाई नहीं देती, केवल गड्ढे ही नजर आते हैं। बारिश के दौरान हालात और भी खराब हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क के बीच बना गहरा गड्ढा
भाड़ावास रोड पर गांव सुलखा, नैचाना, भाड़ावास व जाटूवास गांव में वाहनों के दबाव के बीच पिछले एक सप्ताह से हो रही बारिश से सड़क पर एक से दो फुट के गड्ढे हो गए हैं। गड्ढों के कारण आए दिन वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।

अधिकारियों से कर चुके शिकायत
बदहाल सड़कों के कारण होने वाले हादसों से निजात पाने के लिए लोगों ने संबंधित अधिकारियों से भी कई बार शिकायत की है, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। लोग स्वयं ही गड्ढों में कंक्रीट डालकर उनको भर रहे हैं। यह कंक्रीट भी हादसों के कारण बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed