{"_id":"66367f4adc0ecd32380abacc","slug":"priya-kshama-and-seema-topped-in-junior-class-singing-rewari-news-c-198-1-rew1001-204053-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: जूनियर वर्ग गायन में प्रिया, क्षमा और सीमा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: जूनियर वर्ग गायन में प्रिया, क्षमा और सीमा अव्वल
Sun, 05 May 2024 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 05 May 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। सीहा स्कूल में आयोजित प्रतिभा प्रोत्साहन एवं सम्मान समारोह का दृश्य। स्रोत: स्कूल
डहीना। गांव सीहा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रतिभा प्रोत्साहन और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्राचार्य सत्यवीर नाहड़िया की अध्यक्षता में समाजसेवी चुन्नीलाल शर्मा ने मुख्य अतिथि, शिक्षाविद और कवि शत्रुघ्न ''''सैनिक'''', पूर्व पंच सुदेश कुमार ने विशिष्ट अतिथि तथा स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरेश कुमार ने स्वागत अध्यक्ष की भूमिका निभाई।
चुन्नीलाल शर्मा ने विद्यालय को वाटर कूलर देने का आश्वासन दिया। शत्रुघ्न सैनिक ने दूरदराज की ढाणियों से सीहा के सरकारी स्कूल में आने वाले कनिष्ठ वर्ग के बच्चों के लिए निशुल्क परिवहन सेवा देने की घोषणा की। इस अवसर पर पिछले सप्ताह आयोजित बालसभा के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर आयोजित गायन प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में नीलगिरि सदन की प्रिया, हिमालय सदन की क्षमा तथा अरावली सदन की सीमा विजेता रहीं। सीनियर वर्ग में दीपिका (अरावली), तनीषा (हिमालय) तथा वंशिका (नीलगिरि) ने बाजी मारी। निबंध प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में चंचल, राधा और प्रिया तथा सीनियर वर्ग में अंजलि सोनम व अदिति अव्वल रहीं।
विज्ञापन
प्राध्यापिका अलका प्रियंका, लक्ष्मी यादव,सीमा, अनीता ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। हिंदी अध्यापक शक्ति सिंह के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में स्टाफ सचिव यशपाल आर्य ने सभी का आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर सभी स्टाफ सदस्यों के अलावा अभिभावक नाहर सिंह, हनुमान मिस्त्री, नरवीर, विजय यादव, राजकुमार, अजब सिंह आदि उपस्थित रहे।