फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Private sector working women can now file harassment complaints through She-Box

Rewari News: निजी क्षेत्र की कामकाजी महिलाएं शी-बॉक्स में कर सकेंगी उत्पीड़न की शिकायत

Thu, 19 Feb 2026 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 19 Feb 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Private sector working women can now file harassment complaints through She-Box
रेवाड़ी। महिलाओं को सुरक्षित और समान कार्य अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से सरकार ने शी-बॉक्स पोर्टल शुरू किया है।
विज्ञापन

निजी संस्थानों में कार्यस्थल पर सुरक्षित माहौल और लैंगिक समानता का अधिकार सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने ऑनलाइन शिकायत की सुविधा का विस्तार करते हुए यह व्यवस्था की है।
अब निजी क्षेत्र में काम करने वाली महिलाएं भी शी-बॉक्स में उत्पीड़न की ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकती है। 24 जुलाई 2017 को पहली बार यह सुविधा केवल सरकारी महिला कर्मचारियों को दी गई थी, लेकिन अब व्यवस्था निजी क्षेत्र में भी प्रभावी तरीके से लागू करवाई जा रही है।
विज्ञापन

डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि महिला सशक्तिकरण को महत्व देने और कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है।

केंद्र सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक निजी कंपनियों में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न रोकथाम, निषेध और निवारण एसएच अधिनियम 2013 अनिवार्य रूप से लागू किया गया है। इस अधिनियम के तहत निजी प्रतिष्ठान को चार सदस्यीय आंतरिक शिकायत समिति गठित करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
क्या है शी-बॉक्स
शी-बॉक्स (सेक्सुअल हरासमेंट इलेक्ट्रॉनिक बॉक्स) महिला और बाल विकास मंत्रालय की वेबसाइट है। इसे कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की शिकायतों के लिए बनाया गया है। इस बॉक्स में शिकायत आने पर उसे संबंधित विभाग या संस्थान की अंदरूनी शिकायत समिति के पास भेजी जाएगी। उसके बाद नियमानुसार कमेटी कार्रवाई की संस्तुति करेगी। साथ ही कार्रवाई की रिपोर्ट भी इस वेबसाइट पर अपडेट करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed