{"_id":"60f1cedc8ebc3e54626882b9","slug":"private-school-bus-overturned-to-save-cow-5-children-injured-rewari-news-rtk618003790","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंश को बचाने के प्रयास में निजी स्कूल की बस पलटी, 5 बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवंश को बचाने के प्रयास में निजी स्कूल की बस पलटी, 5 बच्चे घायल
विज्ञापन
खोल। रेवाड़ी से नारनौल रोड पर शुक्रवार दोपहर को गांव नांगलिया के समीप रोड पर आए गोवंश को बचाने के प्रयास में एक प्राइवेेट स्कूल की बस पलट गई। हादसे में 5 बच्चों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि बस में करीब 15 छात्रा सवार थे। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। सूचना के बाद कुंड चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार चीताडूंगरा स्थित एक प्राइवेट स्कूल की बस शुक्रवार दोपहर को स्कूल की छुट्टी होने के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। इसी दौरान चीताडूंगरा से माजरा सड़क मार्ग पर नांगलिया पुल के पास सड़क पर अचानक गोवंश आ गया। अचानक रोड पर आए गोवंश को बचाने के प्रयास में चालक संतुलन खो बैठा और बस रोड के किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में बस में सवार करीब 5 बच्चे मामूली रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस व आसपास के लोगों ने बच्चों को क्षतिग्रस्त बस से बाहर निकाला।
जांच अधिकारी कुंड पुलिस चौकी सुरेश कुमार ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। सभी बच्चे सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है अचानक रोड पर आए गोवंश को बचाने के प्रयास में यह हादसा हुआ है।