फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Private buses will be stopped arbitrarily on Rewari-Dharuhera route.

Rewari News: रेवाड़ी-धारूहेड़ा रूट पर निजी बसों की मनमानी रोकी जाएगी

Sat, 02 Nov 2024 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 02 Nov 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Private buses will be stopped arbitrarily on Rewari-Dharuhera route.
रेवाड़ी। निजी बस की छत पर चढ़कर यात्रा करते हुए। स्रोत: शिकायतकर्ता। संवाद
रेवाड़ी। रेवाड़ी-धारूहेड़ा मार्ग पर प्राइवेट बस संचालकों की मनमानी रोकने के लिए निर्देश दिए गए हैं। एडिशनल ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ने कार्रवाई के लिए आरटीए को आदेश दिए हैं। अधिक किराया वसूलने के आरोपों को लेकर भी रोडवेज के महाप्रबंधक को कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन

यह भी कहा गया है कि बार-बार रेवाड़ी-धारूहेड़ा मार्ग पर अधिक किराया वसूलने की शिकायत मिलती रही है, लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं की गई है। दरअसल 29 अक्तूूबर को खड़खड़ा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश यादव ने धारूहेड़ा-रेवाड़ी मार्ग पर प्राइवेट बसों की तरफ से अधिक किराया वसूलने और सरकारी नियमों की पालन न करने की शिकायत अधिकारियों को भेजी थी।
विज्ञापन

संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं। विभाग को कार्रवाई के बाद रिपोर्ट भी शिकायतकर्ता और मुख्यालय सौंपने को कहा गया है। प्रकाश यादव ने परिवहन मंत्री और संबंधित विभागों से मामले में जल्द से जल्द उचित कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और उचित किराये पर यात्रा की सुविधा मिल सके। पिछले दिनों छात्राओं ने भी इस मार्ग पर प्राइवेट बस संचालकों की मनमानी के खिलाफ आवाज उठाई थी। लिखित शिकायत भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट

हजारों यात्रियों के लिए बनी है समस्या

जिले के सबसे व्यस्त मार्ग रेवाड़ी से धारूहेड़ा को जाने वाली परिवहन विभाग और निजी बसों का संचालन रोजाना हजारों यात्रियों के लिए समस्या बनी हुई है। हरियाणा रोडवेज की बसें सवारियों को तय स्टैंड से भी नही बैठातीं। इसका फायदा प्राइवेट बस संचालक उठा रहे हैं। तय सीमा से अधिक सवारियों को बैठाने के साथ ही मनमानी किराया भी वसूल करते हैं। इन प्राइवेट बसों में सीट फुल होने के बाद उतने ही यात्रियों को खड़े होकर यात्रा करनी पड़ती है। यहीं से लोग दिल्ली की ओर जाते हैं।


वर्जन
रेवाड़ी-धारूहेड़ा मार्ग पर बस कर्मियों की मनमानी की शिकायत को संज्ञान में लिया गया है। आरटीए को कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।- देवदत्त, महाप्रबंधक रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed