फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Prisoners absconding Jail

कोविड जेल से फरार कैदियों का नहीं लगा सुराग

Mon, 10 May 2021 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Prisoners absconding Jail
शहर से सटे गांव फिदेड़ी की कोविड स्पेशल जेल से फरार हुए कैदियों का 36 घंटे बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है। जिले की दोनों सीआईए टीमों के अलावा चार टीमें एनसीआर के विभिन्न जिलों में छापेमारी कर रही है। वहीं महेंद्रगढ़ जिले की पुलिस भी अपराधियों का सुराग लगाने के लिए अपने जिले में दबिश दे रही है, लेकिन दोनों ही जिलों की पुलिस के हाथ अभी कोई कामयाबी नहीं लगी है। वहीं जेल ब्रेक कांड की जांच सरकार ने आईजी जेल को सौंपी है। आईजी को जांच के लिए सोमवार को फिदेड़ी पहुंचना था, लेकिन किन्हीं कारणों से वह नहीं पहुंच पाए। मंगलवार को वह जांच के लिए जेल में पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार की रात फिदेड़ी की कोविड स्पेशल जेल में बंद 13 कुख्यात अपराधी बैरक की ग्रिल काटकर चादर को रस्सी बनाकर फरार हो गए थे। सुबह गिनती होने पर जेल प्रशासन को उनके गायब होने की जानकारी मिली थी। उसके बाद से ही जेल प्रशासन से लेकर पुलिस प्रशासन तक में हड़कंप मचा हुआ है। फरार होने वाले ज्यादातर अपराधी रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिले में नामजद है। उन्हें कुछ दिन पहले ही कोविड पॉजिटिव पाये जाने के बाद फिदेड़ी की जेल में शिफ्ट किया गया था। इस जेल को सरकार ने प्रदेश की पहली कोविड स्पेशल जेल बनाया हुआ है। हालांकि फिदेड़ी की जेल में कैदियों को शिफ्ट करने की जल्दी इसी से समझी जा सकती है कि इस जेल की अभी चहारदीवारी तक का निर्माणकार्य पूरा नहीं हुआ है। जेल का 20 प्रतिशत से ज्यादा काम अधूरा पड़ा है। कोविड स्पेशल जेल में उन अपराधियों को हाल में लाया गया है, जो प्रदेश की विभिन्न जेलों में बंद होने के साथ कोरोना पॉजिटिव पाये गए थे।
विज्ञापन

दिनभर चला बैठकों का दौर, बैैरक में तैनात कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच जारी
जेल ब्रेक कांड को लेकर जेल प्रशासन दिनभर बैठक में व्यस्त रहा। उच्च अधिकारियों ने भी जिला स्तर पर जेल अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी जुटाई। आईजी जेल किसी भी दिन मामले की जांच के लिए पहुंच सकते है। जेल ब्रेक कांड में बैरक में तैनात कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है, क्योंकि उस वक्त दो कर्मचारी बैरक में ड्यूटी पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed