फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Principals were taught about their duties and responsibilities.

Rewari News: प्राचार्यों को कर्तव्य और जिम्मेदारियों का पाठ पढ़ाया

Wed, 19 Nov 2025 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Principals were taught about their duties and responsibilities.
डायट हुसैनपुर में प्रशिक्षण के समपान के बाद एकत्रित हुए शिक्षक। स्रोत : विभाग
रेवाड़ी। डायट हुसैनपुर में प्राचार्यों के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। सीबीएसई से मान्यता प्राप्त विद्यालयों को छोड़कर 42 प्राचार्य एवं 4 हेडमास्टर ने भाग लिया। सीबीएसई से मान्यता प्राप्त विद्यालयों का प्रशिक्षण अलग से करवाया जाएगा।
विज्ञापन

समापन संबोधन में प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी डॉ. बीर सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय नीति-2020 की पूरी जानकारी होने से विद्यालय मुखिया अपने दायित्व को बेहतर ढंग से निभा पाएंगे।
विज्ञापन

डॉ. बीर सिंह वरिष्ठ प्राध्यापक ने प्रशिक्षण में स्कूल प्राचार्यों के कर्तव्य और जिम्मेदारियां, डॉ ज्योत्सना प्राध्यापिका राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संगवाड़ी ने किताबों के पार अधिगम, डायट से इतिहास प्राध्यापक सुदेश शर्मा ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को विद्यालयों में लागू करने में विद्यालय मुखिया के योगदान पर व्याख्यान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मनोविज्ञान प्राध्यापक दीपक कुमार ने विद्यालय मुखियाओं को राष्ट्रीय शिक्षा नीति -2020 और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2023 के सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत व्याख्यान दिया।

दूसरे दिन कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं उद्यमिता, विद्यालय सुरक्षा एवं प्रबंधन, माय कॅरिअर एडवाइजर एप, स्किल बेस्ड पेडागॉजी प्राध्यापक, प्रमोशन आफ वोकेशनल एजुकेशन के तहत विद्यालय मुखियाओं को ड्रोन का प्रशिक्षण।

प्रशिक्षण के अंतिम दिन पर संस्थान के गणित प्राध्यापक अशोक कुमार ने बदलते विद्यालयी परिवेश में डिजिटल पेडागोजी, साइबर सेफ्टी, लसॉफ्ट स्किल सत्यपाल, सामाजिक भावनात्मक अधिगम के बारे में जानकारी दी।

कुछ प्राचार्यों द्वारा अपने-अपने विद्यालय में किए गए नवाचारी प्रयोगों पर अपने अनुभव साझा किए गए। प्रशिक्षुओं द्वारा प्रशिक्षक पोर्टल पर सभी ऑनलाइन प्रक्रियाओं से गुजरने के बाद सर्टिफिकेट प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed