{"_id":"629115e0c1c62644c951f61f","slug":"prime-minister-will-communicate-with-the-beneficiaries-of-central-schemes-on-31-rewari-news-rtk647925223","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों से प्रधानमंत्री 31 को करेंगे सीधा संवाद : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों से प्रधानमंत्री 31 को करेंगे सीधा संवाद : डीसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को नौ बजे संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का शिमला से वेबकास्ट किया जाएगा। ऑनलाइन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री लाभार्थियों से बात करेंगे। जिले में यह कार्यक्रम केएलपी कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। डीसी अशोक कुमार गर्ग ने शुक्रवार को कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें दिशानिर्देश दिए।
डीसी अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से सीधा संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिले में दिखाया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां की जा रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी के राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम का शिमला से सीधा प्रसारण किया जाएगा, जिनमें से चयनित जिले के लाभार्थी के साथ प्रधानमंत्री सीधा संवाद भी करेंगे। उन्होंने कहा कि विभिन्न स्थानों पर मंत्री, सांसद और विधायक मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के अंतर्गत केंद्र की दर्जनों योजनाओं को शामिल किया गया है, जिनके लाभार्थियों को कार्यक्रम के दौरान योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए किसी भी योजना के तहत कोई भी आवेदन लंबित नहीं रहना चाहिए। पात्र आवेदकों को योजनाओं का पूर्ण लाभ प्रदान किया जाए। उन्होंने इस संदर्भ में संबंधित अधिकारियों को पूर्ण रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर एडीसी रेवाड़ी सुरेंद्र सिंह, एसडीएम रेवाड़ी सिद्धार्थ दहिया, सीटीएम देवेंद्र शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।
इन योजनाओं के लाभार्थी होंगे शामिल
डीसी ने बताया कि 31 मई को आयोजित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों का चयन किया गया है जिन्हें कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा। इनमें मुख्य रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, पोषण अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन एवं अमरूत योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, वन नेशन वन राशन कार्ड, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना तथा आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के लाभार्थियों को शामिल किया जाएगा।