फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Prime Minister Narender Modi in Rewari of Haryana

Haryana: पीएम मोदी बोले- 370 हटाने वालों का 370 से टीका करेगी जनता, अबकी बार एनडीए 400 पार

Sat, 17 Feb 2024 01:37 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रेवाड़ी (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 17 Feb 2024 01:37 AM IST
सार

कांग्रेस ने मेरे खिलाफ सारे मोर्चे खोल दिए, लेकिन मेरे पास जनता के आशीर्वाद का सुरक्षा कवच है। जो लोग भगवान राम को काल्पनिक कहते थे, वही अब जय सियाराम का नारा लगा रहे हैं। 

विज्ञापन
Prime Minister Narender Modi in Rewari of Haryana
संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को अयोध्या में राम मंदिर और अनुच्छेद 370 पर कांग्रेस के रुख की आलोचना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दशकों तक जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने में रोड़े अटकाए थे। मैंने गारंटी दी थी कि इसे हटा के रहूंगा। आज 370 इतिहास में खो गया है।

विज्ञापन


यही कारण है कि देश के लोगों ने संकल्प लिया है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा का टीका 370 सीटों से होगा, जबकि एनडीए का आंकड़ा 400 के पार जाएगा। कांग्रेस पर हमलावर होते हुए मोदी बोले कि विपक्षी दल ने उनके खिलाफ अपने सभी मोर्चे खोल दिए हैं, लेकिन युवा, बुजुर्ग, महिलाएं उनके सुरक्षा कवच के रूप में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री रेवाड़ी के माजरा गांव में शुक्रवार को देश के 22वें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की नींव रखने और हरियाणा में करीब 9770 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि आज पूरी दुनिया में भारत नई ऊंचाई पर पहुंचा है, यह सब आम जनता के आशीर्वाद से संभव हुआ है। वीरवार को ही संयुक्त अरब अमीरात और कतर की यात्रा के बाद देर रात हिन्दुस्तान लौटा हूं। यूएई और कतर में मिला सम्मान, हर भारतीय का सम्मान है।

मोदी ने कहा कि भारत ने जी-20 का सफल सम्मेलन किया साथ ही तिरंगा चंद्रमा पर वहां पहुंचा जहां कोई नहीं पहुंच सका। यह सब जनता के आशीर्वाद से संभव हो सका। मोदी ने अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर कांग्रेस के रुख की आलोचना की।

उन्होंने कहा कि जो लोग भगवान राम को काल्पनिक कहते थे और नहीं चाहते थे कि मंदिर बने, वे भी अब जय सियाराम का नारा लगा रहे हैं। इस दौरान राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत, सहकारिता मंत्री बनवारी लाल, भाजपा प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी समेत कई लोग मौजूद थे।

कांग्रेस एक परिवार के प्रेम में फंसी
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस एक परिवार के प्रेम में फंस गई है और हरियाणा में भी स्थिति ऐसी ही है। उन्होंने कहा, पार्टी अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। उनके नेता एक स्टार्ट-अप को संभालने में सक्षम नहीं हैं, तो वे देश चलाने का सपना कैसे देख सकते हैं। कांग्रेस की स्थिति ऐसी है कि उनके वरिष्ठ नेता पार्टी छोड़ रहे हैं। कांग्रेस के पास आज कार्यकर्ता तक नहीं बचे हैं। जहां वे सत्ता में हैं, वहां सरकार नहीं संभाल पा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार को लोगों को वेतन और पेंशन देने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कर्नाटक में कांग्रेस सरकार विकास योजनाओं को क्रियान्वित करने में असमर्थ है। कांग्रेस का ट्रैक रिकाॅर्ड सिर्फ एक परिवार के हितों को सबसे ऊपर रखने का है। घोटाले, आतंकवाद, अलगाववाद, सेना और सैनिकों को कमजाेर करना है। याद रखना कांग्रेस की नीति व निष्ठा एक ही परिवार के लिए है, जिसमें लूट, भ्रष्टाचार और बर्बादी है। पीएम मोदी ने वन रैंक वन पेंशन पर भी कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि वन रैंक वन पेंशन में रेवाड़ी के लोगों को करीब 600 करोड़ रुपये मिले हैं। जबकि कांग्रेस की सरकार का डिफेंस पर इतना बजट होता था।


रेवाड़ी से अलग रिश्ता
मोदी ने कहा कि रेवाड़ी से उनका रिश्ता कुछ अलग रहा है। 2013 में जब भाजपा ने मुझे प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया था तब मेरा पहला कार्यक्रम रेवाड़ी में हुआ था। तब रेवाड़ी ने 272 पार का आशीर्वाद दिया था जो सिद्धि बन गया था। मैं फिर रेवाड़ी आया हूं तो अबकी बार एनडीए सरकार 400 पार करेगी।


तीसरे टर्म में विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत
मोदी ने कहा कि आपके आशीर्वाद से दस साल में भारत ने काफी तरक्की की है। अब तीसरे टर्म में भारत को तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बनाने के लिए आपका आशीर्वाद चाहिए। आजकल पूरे देश व विदेश में मोदी की गारंटी की चर्चा चल रही है। मोदी की गारंटी उन लोगों के साथ है जिनके पास कोई गारंटी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed