{"_id":"61799d884f89a05c7d75b426","slug":"preparations-for-chhath-festival-started-cleanliness-campaign-launched-on-solah-rahi-pond-rewari-news-rtk6283015142","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठ पर्व की तैयारियां शुरू, सोलह राही तालाब पर चलाया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ पर्व की तैयारियां शुरू, सोलह राही तालाब पर चलाया सफाई अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार और पूर्वांचल के बड़े पर्व व पूजा छठ के लिए यहां पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। यहां पर बड़ी संख्या में बिहार और पूर्वांचल के लोग हैं और हर साल छठ पूूजा को बहुत ही धूमधाम से मनाते हैं। इसी क्रम में पूर्वांचल सेवा समिति की ओर से छठ पूजा पर्व के लिए स्थानीय सोलह राही पर रविवार से साफ सफाई के लिए श्रमदान किया जा रहा है।।
आगामी 10 नवंबर को होने वाले छठ पर्व के उत्साह की तैयारी बिहार व पूर्वांचल के लोगों में अभी से बनी हुई है। जिसके लिए पूर्वांचल सेवा समिति के लोग सोलह राही पर एकत्रित होकर साफ सफाई कर छठ पर्व के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। पूर्वांचल सेवा समिति के प्रधान रामाधार और अश्वनी कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हर बार की तरह इस बार सोलह राही तालाब के नजदीक पूर्वांचल सेवा समिति की ओर से छठ पूजा पर्व मनाया जाएगा। इस पर्व के दौरान सामूहिक रूप से सूर्य को अर्घ देकर सूर्य उपासना की जाएगी। 10 नवंबर को अस्त होते सूर्य तथा 11 नवंबर को सुबह उदय काल के सूर्य के साथ ही व्रत का समापन होगा। इस मौके पर पूर्वांचल के सैकड़ों लोग श्रद्धा पूर्वक इस पर्व को सामूहिक रूप से मनाएंगे। इस अवसर पर अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, अरुण कुमार सिंह, मंगल देव शर्मा, दलीप सिंह, अश्वनी कुमार तिवारी और चंदन सिंह आदि मौजूद रहे।