{"_id":"6824e69dfd1c57ae6d04cfcd","slug":"pregnant-women-should-be-registered-dc-rewari-news-c-198-1-rew1001-219490-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती का किया जाए पंजीकरण : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती का किया जाए पंजीकरण : डीसी
Thu, 15 May 2025 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 15 May 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। लघु सचिवालय के सभागार में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में लिंगानुपात की समीक्षा की। इसके बाद डीसी अभिषेक मीणा ने गर्भवती के पंजीकरण का पंजीकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
डीसी मीणा ने अधिकारियों से कहा कि जिन गांवों में बेटा-बेटी में लिंगानुपात अंतर अधिक है, वहां महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पंचायत विभाग की ओर से ग्रामीणों को जागरूक किया जाए।
कम लिंगानुपात वाले गांवों में गर्भवती महिलाओं का रजिस्ट्रेशन करते हुए हर स्तर पर उनके स्वास्थ्य का आंकलन करें। डीसी ने ग्राम पंचायतों को कम लिंगानुपात में सुधार लाने के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
कहा कि भ्रूण लिंग जांच व भ्रूण हत्या करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिला में लिंगानुपात सुधार के लिए सभी अधिकारी नैतिकता के आधार पर अपने दायित्व का ईमानदारी से निर्वहन करें।
उन्होंने कहा कि भ्रूण हत्या जैसे जघन्य अपराध में शामिल होने वालों की सूचना प्रशासन तक पहुंचाए। कहा कि जिला के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में संबंधित एसडीएम पूरी मॉनिटरिंग करें और लिंग जांच करने वालों पर नियमों की अवहेलना करने पर कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि लिंगानुपात सुधार में प्रशासन का सहयोग करते हुए सार्थक कदम बढ़ाने वालों को प्रोत्साहित किया जाएगा।