{"_id":"6954155818b19ae18409e0fb","slug":"pre-board-exams-for-classes-10-and-12-will-be-held-in-january-with-teachers-providing-subject-practice-in-schools-rewari-news-c-198-1-fth1001-231248-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: जनवरी में होंगी 10वीं व 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं, स्कूलों में विषयों का अभ्यास कराएंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: जनवरी में होंगी 10वीं व 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं, स्कूलों में विषयों का अभ्यास कराएंगे शिक्षक
Tue, 30 Dec 2025 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 30 Dec 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
फोटो : जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय। संवाद
रेवाड़ी। जिले के राजकीय विद्यालयों में बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम बेहतर बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने सुनियोजित तैयारी शुरू की है। 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में सुधार के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके तहत पाठ्यक्रम रिवीजन से लेकर प्री-बोर्ड परीक्षाओं तक की स्पष्ट रणनीति बनाई गई है। योजना के तहत सभी राजकीय विद्यालयों में पाठ्यक्रम की गहन और चरणबद्ध रिवीजन पर जोर दिया जा रहा है।
शिक्षा विभाग का मानना है कि बोर्ड परीक्षा से पहले विद्यार्थियों की शैक्षणिक कमजोरियों की पहचान कर उन्हें समय रहते दूर किया जाना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से विज्ञान, गणित, अंग्रेजी सहित सभी प्रमुख विषयों की नियमित और योजनाबद्ध रिवीजन करवाई जा रही है।
रिवीजन के दौरान विद्यार्थियों से पुराने बोर्ड प्रश्नपत्रों और पूर्व में आयोजित प्री-बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्नपत्र हल करवाए जाएंगे। इससे छात्रों को बोर्ड परीक्षा के पैटर्न, प्रश्नों के स्तर और समय प्रबंधन की बेहतर समझ मिलेगी। शिक्षा विभाग का कहना है कि इस अभ्यास से न केवल विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा, बल्कि वे परीक्षा के दबाव को भी बेहतर ढंग से संभाल सकेंगे।
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा से पहले 10वीं और 12वीं कक्षा की प्री-बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इसके लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से डेटशीट जारी कर दी गई है। निदेशालय के अनुसार बोर्ड परीक्षाएं 22 जनवरी से शुरू होंगी।
--
प्री-बोर्ड परीक्षा का यह रहेगा शेड्यूल
कक्षा 10वीं की 22 जनवरी को विज्ञान, 23 जनवरी को हिंदी, 24 को गणित, 28 को संस्कृत, पंजाबी, उर्दू, शारीरिक शिक्षा, एनएसक्यूएफ विषय, 29 को अंग्रेजी, 30 जनवरी को सामाजिक विज्ञान की परीक्षाएं होंगी। कक्षा 12वीं की 22 जनवरी को कंप्यूटर साइंस, भूगोल, 23 को गणित, जीवविज्ञान, राजनीतिक विज्ञान, लोक प्रशासन, 24 को हिंदी कोर, 28 को अंग्रेजी कोर, इलेक्टिव, 29 को संस्कृत, पंजाबी, उर्दू, शारीरिक शिक्षा, एनएसक्यूएफ विषय, 30 को समाजशास्त्र, बिजनेस स्टडी, रसायन, 31 जनवरी को को फाइन आर्ट, म्यूजिक, मनोविज्ञान की परीक्षा होगी। दो फरवरी को इतिहास, भौतिकी, लेखांकन, 3 को अर्थशास्त्र, गृह विज्ञान, 4 फरवरी को एनएसक्यूएफ विषय की परीक्षा होगी।
-- -- -- -- --
अंक अपलोड नहीं करने पर होगी जवाबदेही तय
शिक्षा विभाग ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि प्री-बोर्ड परीक्षाओं के सभी अंक एमआईएस पोर्टल पर समय पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिले के सभी विद्यालयों के मुखियाओं को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। यदि किसी स्कूल की ओर से निर्धारित समय सीमा में अंक अपलोड नहीं किए जाते हैं तो संबंधित संस्थान प्रमुख की जवाबदेही तय की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -
वर्जन
प्री-बोर्ड मुख्य परीक्षा की तैयारी का सबसे अहम चरण है। स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि छात्रों को पर्याप्त अभ्यास कराया जाएं। विभाग लगातार निरीक्षण कर रहा है ताकि किसी भी स्तर पर ढिलाई न रहे। हमारा लक्ष्य है कि परीक्षाएं समय पर और पूरी निष्पक्षता के साथ आयोजित हों सकें।- बिजेंद्र हुड्डा, जिला शिक्षा अधिकारी, रेवाड़ी