{"_id":"66181ae2a8eae73cf30beaaf","slug":"prayed-for-the-countrys-progress-and-peace-rewari-news-c-198-1-rew1001-203135-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: देश की तरक्की और अमन-चैन की मांगी दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: देश की तरक्की और अमन-चैन की मांगी दुआ
Thu, 11 Apr 2024 10:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 11 Apr 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते मुस्लिम समाज के लोग। संवाद
रेवाड़ी। जिले में वीरवार को ईद-उल-फितर मनाया गया। देश में अमन-चैन की दुआ मांगी गई। खोल और गुडियानी के अलावा शहर की सभी मस्जिदों में ईद की नमाज अता की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगकर मुबारकबाद दी।
राजीव नगर स्थित शहर की सबसे बड़ी मस्जिद पीर बाबा वाली में लोगों ने ईद की नमाज पढ़ी। इस मौके पर मस्जिद के इमाम इस्माईल व समाज के प्रधान मुबीन खान ने कहा कि यह त्योहार भाईचारे के साथ रहने का त्योहार है। एक-दूसरे का सम्मान करने से ही समाज व देश तरक्की करता है। वीरवार को महेंद्रगढ़ के कनीना में दिल दहलाने वाली दुर्घटना हुई है। इस पर दुख जताया गया। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ मांगी गई। इस अवसर पर मस्जिद के खजांची पप्पू खान, सलामुदीन चौहान, इस्माईल, शरीफ खान, मिनहाज, हाफिज सुबहान, शमशेर, नूर मौहम्मद, परवेज, सुल्तान, दिपक, प्रवीण, डॉ. रमजान, आनन्द, सतीश, उम्मेद, शाहरुख, मजीद, खुर्शीद, चांद मौहम्मद, रमजानी, अयान आदि उपस्थित रहे।