फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Praveen Kumari became Sarpanch in Kanhori by-election

Rewari News: कन्होरी उपचुनाव में प्रवीण कुमारी सरपंच बनीं

Mon, 10 Jul 2023 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 10 Jul 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Praveen Kumari became Sarpanch in Kanhori by-election
केंद्र के बाहर मतदान करने के लिए लगी महिलाओं की लाइन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। पंचायती राज संस्थाओं के रिक्त पदों को भरने के लिए रविवार को चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। इस दौरान कन्होरी में प्रवीण कुमारी ने ज्योति को 19 मतों से हराकर सरपंच पद पर कब्जा जमा लिया। शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली।

सरपंच पद के इस चुनाव में प्रवीण कुमारी को 672 मत मिले, जबकि ज्योति 653 मतों पर सीमित रहीं। 3 वोट नोटा के खाते में दर्ज हो गए। जीत के बाद प्रवीण कुमारी के समर्थकों ने गांव में जश्न मनाया गया। 10 गांवों में पंच पद के चुनाव भी हुए।
विज्ञापन


मंदोला के वार्ड नं. 10 में हुए पंच पद के चुनाव में 260 में से 214 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। लक्ष्मण ने 113 मत हासिल करते हुए मुकेश को 33 मतों से शिकस्त दी। 20 मतों के साथ नरेंद्र तीसरे स्थान पर रहे। एक मत कैंसिल हो गया। पहराजवास में 146 मतदाताओं वाले पंच पद के वार्ड में 133 मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया। 23 मत कैंसिल हो गए। सुमन ने 56 वोट हासिल करते हुए आरती को 2 मतों से हरा दिया। आरती को 54 वोट ही मिल पाए। राजपुरा इस्तमुरार में वार्ड नं. 2 के पंच पद के चुनाव में 192 में से 149 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। सुमन ने 88 वोटों के साथ लीलावती को 27 वोटों से हरा दिया। लीलावती को 61 मत ही मिल पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर गतिविधियों पर रही नजर
जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद इमरान रजा के निर्देश पर अधीनस्थ अधिकारियों ने चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने की पूरी तैयारी की हुई थी। एसडीएम होशियार सिंह और डीडीपीओ एचपी बंसल सहित दूसरे अधिकारी चुनाव प्रक्रिया पर पैनी नजर रखे हुए थे। मतदान केंद्रों पर पुलिसबल की तैनाती की गई थी। मतदान के लिए सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा था। कुछ बूथों पर एजेंटों के बीच मामूली विवाद होने की भी सूचना थी, परंतु बाद में स्थिति सामान्य हो गई। सरपंच पद का चुनाव ईवीएम से किया गया, जबकि पंचों के चुनाव बैलेट पेपर से हुए। बैलेट पेपर से चुनाव होने के कारण कई वार्डों में वोट भी कैंसिल हुए। सर्वाधिक 23 वोट पहराजवास में कैंसिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed