फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Praised the glory of Baba in Jagran

Rewari News: जागरण में बाबा की महिमा का गुणगान किया

Fri, 09 Feb 2024 01:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Praised the glory of Baba in Jagran
कोसली। नाहड़ खंड के गांव झाड़ौदा में बाबा लक्ष्मी नारायण मंदिर कमेटी तथा ग्राम वासियों के सहयोग से वीरवार को बाबा लक्ष्मी नारायण की पुण्यतिथि पर वार्षिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। समाजसेवी भगत रतनलाल द्वारा दीप प्रज्जवलित की गई। मनोज कोसलिया द्वारा जागरण का शुभारंभ किया गया। कलाकार विकास पासोरिया एंड पार्टी द्वारा जागरण में बाबा की महिमा का गुणगान किया गया। बाबा लक्ष्मी नारायण 1930 में यहां आए थे तथा 1968 में उनका शरीर पूरा हो गया था। हर वर्ष माह की अमावस्या के दिन उनकी पुण्यतिथि मनाई जाती है। कमेटी सदस्यों ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 8:15 बजे हवन के बाद बाबा के भंडारे का प्रसाद वितरित किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व मंत्री विक्रम सिंह यादव, कोसली के मठाधीश, दड़ौली आश्रम के स्वामी समर्पणानंद महाराज, पार्षद शारदा यादव, उदयभान डागर, राहुल राव विशेष तौर पर उपस्थित होंगे। मेला तथा खेलों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें वॉलीबॉल बुजुर्गों की दौड़ रस्साकशी अंडर-14 बॉयज एंड गर्ल्स रेस, हाई जंप व लंबी कूद सहित अन्य इवेंट होंगे। इस अवसर पर कमेटी प्रधान धर्मवीर सिंह, इंस्पेक्टर ब्रह्म प्रकाश, प्रवीण दादा, राजेंद्र, सुभाष चंद्र, रामौतार, सरपंच इंद्रजीत तथा भारी संख्या में गांव तथा इलाके के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed