फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Power supply will be interrupted for five hours, more than 35 villages will be affected

Rewari News: पांच घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, 35 से ज्यादा गांव होंगे प्रभावित

Sat, 15 Apr 2023 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Power supply will be interrupted for five hours, more than 35 villages will be affected
कोसली। क्षेत्र के 12 फीडरों पर डीसी सिस्टम में मेंटेनेंस के चलते करीब 35 गांवों में शनिवार को पांच घंटे बिजली बाधित रहेगी, जिसके कारण 20 हजार से ज्यादा लोगों को परेशानी होगी। लंबे समय से काम कर रहे डीसी सिस्टम पुराने हो गए थे, जिन्हें बदलने का निगम ने फैसला लिया है, जिसके कारण करीब पांच घंटे तक बिजली की आपूर्ति को बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि कोसली स्थित 132 केवी सब स्टेशन पर 15 अप्रैल को सुबह 8.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक निगम ने शटडाउन की योजना बनाई है, ताकि पुराने व दोष प्रवण डीसी सिस्टम को बदला जा सके। उन्होंने बताया कि इससे 12 फीडर प्रभावित रहेंगे। जिसके चलते करीब 35 गांवों में लगातार पांच घंटे बिजली की आपूर्ति बंद रहेगी। जिससे 20 हजार से ज्यादा लोगों को फायदा होगा। इस दौरान नाहड़, झाल, जूड्डी, सुधराणा, भाकली, भाकली-बी, कोसली शहर, नठेड़ा, टूमना, जाहिदपुर, गुरावड़ा, कानड़वास, गुगौड़, जखाला, गुडियानी, उष्मापुर, भैरमपुर, मलेशियावास, श्यामनगर, सुल्हेरी, शाहद्तनगर, नेहरूगढ़, गुर्जरवास, लुखी, बिसोवा, गढ़ी, मुमताजपुर, झोलरी, खुर्शीद नगर, लिलोढ़, नया गांव, बव्वा, भाला, कारोली, नागल पठानी, मुरलीपुर, कोहारड़ और अन्य गांव शामिल हैं।
विज्ञापन


यह फीडर रहेंगे प्रभावित
उन्होंने बताया कि 12 फीडर बंद रहेंगे, जिनमें 33 केवी साल्हावास एक, 33 केवी साल्हावास- दो, 33 केवी कोसली-झज्जर, 33 केवी भरमपुर, 11 केवी झाल सिटी, 11 केवी नथेरा एपी, 11 केवी जखाला एपी, 11 केवी वाटर सप्लाई, 11 केवी नाहड़ एपी, 11 केवी कोसली सिटी, 11 केवी गुडियानी सिटी, 11 केवी टुमना एपी शामिल हैं। इसके लिए सभी विभागीय अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोसली क्षेत्र के 12 फीडरों पर डीसी सिस्टम में मेंटेनेंस के चलते करीब 30 गांवों में आज शनिवार को पांच घंटे बिजली बाधित रहेगी। इस दौरान पुराने डीसी सिस्टम में बदलाव किया जाएगा, ताकि गर्मी में किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो।
-सोमवीर सिंह, निगम एसडीओ कोसली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed